लाइव न्यूज़ :

दो मई के बाद बंगाल में भाजपा की बनेगी सरकार : मोदी

By भाषा | Updated: April 1, 2021 15:57 IST

Open in App

जयनगर (पश्चिम बंगाल), एक अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला और दावा किया कि दो मई के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और उसके सीटों की संख्या 200 के भी पार चली जाएगी।

एक चुनावी रैली को यहां संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘ पहले चरण के मतदान के बाद तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष की बौखलाहट और बढ़ गई है। ‘‘जय श्री राम’’ के आह्वान और दुर्गा विसर्जन से उन्हें पहले ही परेशानी थी, अब उन्हें तिलक और भगवा वस्त्र से भी दिक्कत होने लगी है तथा उनके लोग चोटी रखने वालों को राक्षस कह रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में असली परिवर्तन बस एक महीने दूर है। भाजपा की जीत का आंकड़ा 200 के भी पार जाएगा।’’

मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित अन्य गैर-भाजपा नेताओं को पत्र लिखे जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पहले चरण का मतदान होने के बाद ‘दीदी’ की बौखलाहट और बढ़ गई है। कल ही दीदी ने देश के कई नेताओं को संदेश भेजकर मदद की अपील की है। जो लोग दीदी की नजर में बाहरी हैं, टूरिस्ट हैं, जिन्हें वो कभी मिलने तक का समय नहीं देती थीं, अब उनसे समर्थन मांग रही हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को पहले ही गाली दे चुकी हैं और निर्वाचन आयोग को कटघरे में खड़ा कर चुकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘आपकी (बनर्जी की) बौखलाहट बंगाल के लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। आपने बंगाल के साथ विश्वासघात किया है और अब आप बंगाल की परंपरा और यहां की मान मर्यादाओं का भी अपमान कर रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पहले से ही जानता है कि आपको ‘‘जय श्रीराम’’ और दुर्गा विसर्जन से दिक्कत रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अब दीदी को तिलक से दिक्कत है। अब दीदी को भगवावस्त्र से दिक्कत है। और तो और अब दीदी के लोग चोटी रखने वालों को राक्षस कहने लगे हैं।’’

मोदी ने आरोप लगाया कि समाज के एक वर्ग को खुश करने के लिए उनके द्वारा ऐसा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘वोट के लिए किसी को खुश करना है तो यह आपका अधिकार है लेकिन पश्चिम बंगाल के लोगों की आस्था को, रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद तथा चैतन्य महाप्रभु की पहचान को मैं गाली नहीं देने दूंगा।’’

प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी पर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के खिलाफ ‘‘दुश्मनी की भाषा’’ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि यह उनकी राजनीतिक समझ पर सवाल पैदा करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आप भूल गई हैं कि आपने सीएम के नाते संविधान की शपथ ली हुई है। भारत का संविधान आप को दूसरे राज्यों के लोगों का इस तरह अपमान करने की इजाज नहीं देता है। आप चाहे जितनी मेरी बेइज्जती कर लीजिए, मुझे गाली दीजिए लेकिन दीदी मेरा आग्रह है आपसे कि देश के संविधान का अपमान मत करिए। बाबा साहब आंबेडकर की भावना का अपमान मत करिए।’’

अपने बांग्लादेश दौरे के दौरान प्रसिद्ध जोशेरेश्वरी मंदिर जाने और वहां मतुआ समाज के आध्यात्मिक गुरु की पूजा अर्चना करने पर ममता बनर्जी द्वारा आपत्ति जताने पर प्रधानमंत्री ने हैरानी जताई।

उन्होंने कहा, ‘‘ये देखकर भी दीदी का गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया।’’

उन्होंने लोगों से पूछा, ‘‘मां काली के मंदिर में जाना गलत है क्या? हरीचंद ठाकुर जी को प्रणाम करना गलत है क्या?’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी परंपरा पर हमेशा गर्व करने वाले लोग हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे