लाइव न्यूज़ :

एमवीए के नेताओं के खिलाफ अदालत की अवमानना का मुकदमा दायर करेगी भाजपा: पाटिल

By भाषा | Updated: April 25, 2021 21:02 IST

Open in App

पुणे, 25 अप्रैल महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने रविवार को महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के नेताओं के खिलाफ अवमानना का मुकदमा दायर करने की चेतावनी देते हुए कहा कि वे अनिल देशमुख मामले में भाजपा पर सीबीआई का दुरुपयोग करने का आरोप लगा रहे हैं जबकि सीबीआई उच्च न्यायालय के आदेश पर देशमुख के खिलाफ जांच कर रही है।

पाटिल ने पत्रकारों से कहा, ''देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच बंबई उच्च न्यायालय के आदेशानुसार की जा रही है। लेकिन वे (एमवीए के नेता) आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। क्या आप उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ बोलना चाहते हैं? ये (एमवीए के आरोप) अदालत की अवमानना के समान हैं और हम अदालत की अवमानना का मामला दर्ज कराएंगे।''

महाराष्ट्र में एमवीए की सरकार है, जिसमें शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं।

सीबीआई ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

सीबीआई ने शनिवार को मुंबई और नागपुर में देशमुख के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।

पाटिल ने कहा, ''एमवीए के नेता यह कहकर लोगों को मूर्ख बना रहे हैं कि सीबीआई को देशमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में 15 दिन में रिपोर्ट देने के लिये ही कहा गया है। उच्च न्यायालय ने यह भी कहा है यदि आवश्यक हो तो मामला भी दर्ज किया जा सकता है। लिहाजा एमवीए नेताओं के आरोप बेबुनियाद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?