लाइव न्यूज़ :

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा करेगी 25 वेबिनार

By भाषा | Updated: December 26, 2020 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ के मुद्दे पर भाजपा आने वाले कुछ दिनों में 25 से अधिक वेबिनार का आयोजन करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मुद्दे की जोरदार वकालत करते रहे हैं और इसके मद्देनजर पार्टी की कोशिश ऐसे आयोजनों के माध्यम से इसके पक्ष में देश भर में एक माहौल तैयार करने की है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक डिजिटल माध्यम से आयोजित होने वाले इन वेबिनार कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा शिक्षा और कानून जगत की प्रमुख हस्तियों को जोड़ा जाएगा।

पार्टी के एक नेता ने बताया, ‘‘इस महीने के अंत तक हम 25 से अधिक वेबिनार का आयोजन करने की योजना बना रहे हैं।’’

वर्ष 2014 में सत्ता के आने के बाद मोदी एक ‘‘राष्ट्र, एक चुनाव’’ के विचार पर बल देते हुए इसकी पुरजोर वकालत करते रहे हैं। उनका मानना है कि आए दिन चुनाव होने से विकास की प्रक्रिया बाधित होती है।

‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ का तात्पर्य स्थानीय निकायों से लेकर विधानसभाओं और लोकसभा के चुनाव एक साथ कराना है।

हाल ही में पीठासीन अधिकारियों के 80वें अखिल भारतीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ के विचार पर खासा बल दिया था और इसे भारत की आवश्यकता बताया था।

उन्होंने कहा था, ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव सिर्फ एक चर्चा का विषय नहीं है, बल्कि ये भारत की जरूरत है। हर कुछ महीने में भारत में कहीं न कहीं बड़े चुनाव हो रहे होते हैं। इससे विकास के कार्यों पर जो प्रभाव पड़ता है, उसे आप सब भली-भांति जानते हैं। ऐसे में इस मुद्दे पर गहन अध्ययन और मंथन आवश्यक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे