लाइव न्यूज़ :

भाजपा एकमात्र दल जिसने जाति, परिवारवाद, तुष्टीकरण की राजनीति को खारिज किया: नड्डा

By भाषा | Updated: October 6, 2021 00:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र दल है जिसने जाति, परिवारवाद, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को खारिज किया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने युवाओं को परिवर्तन का वाहक बताया और कोविड-19 के दौरान पार्टी की इस युवा इकाई की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की।

भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि नड्डा ने कोरोना महामारी के दौरान भाजयुमो का नेतृत्व करने के लिए उसके अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘जब अन्य विपक्षी राजनीतिक दलों ने संकट की इस घड़ी में खुद को अलग-थलग कर जनता से मुंह मोड़ लिया तब हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्राणों की परवाह न करते हुए विकट परिस्थितियों में भी लोगों की मदद के लिए सड़क पर काम कर रहे थे।’’

नड्डा ने कहा, ‘‘भाजपा आज देश में एकमात्र ऐसा संगठन है जिसने जातिवाद, भाई-भतीजावाद, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को तिलांजलि दे दी है।’’

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष ने युवा कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए काम करने के लिए कहा और कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता लिए विचारधारा में विश्वास करना बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सब विचारधारा के पथ पर सहयात्री हैं। जब हम विचारधारा के वाहक हैं तो कोई कारण नहीं है कि हमारे संगठन की विचारधारा पीछे जाए।’’

संतोष ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि अन्य राजनीतिक संगठनों के विपरीत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में देश प्रेम व देश के विकास के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू