लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने कोडकारा मामले के आरोपपत्र को राजनीति से प्रेरित करार दिया

By भाषा | Updated: July 24, 2021 18:39 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 24 जुलाई केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को 'कोडकारा हवाला धन चोरी मामला' में दाखिल आरोप पत्र को लेकर कहा कि यह 'राजनीतिक संकल्प' जैसा दिखाई पड़ता है। साथ ही आरोप लगाया कि इसे पूरी तरह से पार्टी की छवि खराब करने के लिए तैयार किया गया है। विशेष जांच दल ने शुक्रवार को एक अदालत में कोडकारा हवाला मामले में 22 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि असल में पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही थी और जिन लोगों को भी कानून की बुनियादी समझ है, वे जानते हैं कि जब ''राजनीति से प्रेरित'' इस आरोपपत्र को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा तो क्या होगा?

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, '' विशेष जांच दल द्वारा दाखिल आरोपपत्र एक राजनीतिक साजिश है। ऐसा जान पड़ता है कि पुलिस आरोपी से पैसे बरामद करने की इच्छुक रही है। आरोपपत्र काफी हद तक राजनीतिक संकल्प जैसा प्रतीत होता है, जिसका मकसद भाजपा को बदनाम करना है।''

भाजपा नेता ने पुलिस पर भाजपा नेताओं से संबंधित कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के दावे के फर्जी होने का आरोप लगाया और दावा किया कि जल्द ही वास्तविक सीडीआर जारी की जाएगी।

गौरतलब है कि इस साल अप्रैल में विधानसभा चुनाव के दौरान कथित हवाला धन चोरी और साजिश से जुड़े मामले में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। 625 पन्नों के इस आरोपपत्र में जांच दल ने सुरेंद्रन समेत 219 लोगों का नाम गवाह के तौर पर दर्ज किया है। विशेष जांच दल ने आरोप लगाया है कि ये पैसा चुनाव के दौरान भाजपा के लिए आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे