लाइव न्यूज़ :

भाजपा जनता को बताये कि ईवीएम के बिना चुनाव क्यों नहीं करवाना चाहती : आप

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 23, 2019 01:01 IST

भारद्वाज ने सोमवार को एक स्वयंभू विशेषज्ञ द्वारा ईवीएम को हैक किये जा सकने के दावे के हवाले से कहा कि इससे आप के भी इस पुराने आरोप की पुष्टि हुई है।

Open in App

आप ने ईवीएम में छेड़छाड़ के मामले में भाजपा को छोड़कर अन्य सभी पार्टियों के मन में संदेह के आधार पर कहा है कि भाजपा को यह बताना चाहिये कि वह ईवीएम के बिना चुनाव क्यों नहीं करवाना चाहती है। 

आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर उठते सवालों के बीच मंगलवार को कहा ‘‘केवल भाजपा को छोड़कर देश की लगभग सभी पार्टियों का मानना है कि ईवीएम में गड़बड़ी होती है और इन दलों का मानना है कि देश में होने वाले सभी चुनाव या तो ईवीएम के बिना हों, या फिर शत प्रतिशत वीवीपीएट मशीन युक्त ईवीएम के साथ किया जाना चाहिये। जिससे चुनाव की निष्पक्षता बनी रहे।’’ 

भारद्वाज ने सोमवार को एक स्वयंभू विशेषज्ञ द्वारा ईवीएम को हैक किये जा सकने के दावे के हवाले से कहा कि इससे आप के भी इस पुराने आरोप की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा ‘‘देश की सभी पार्टियां चाहती हैं कि चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल बंद किया जाए, तो भाजपा को इस मांग से क्यों गुरेज़ है, उसे यह स्पष्ट करना चाहिये।’’ 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों