लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- बिहार में मुख्यमंत्री कौन? नीतीश, तेजस्वी या सुपरपावर लालू प्रसाद

By एस पी सिन्हा | Updated: February 17, 2023 16:35 IST

विधान परिष्द में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जिस तरह से मुख्यमंत्री अपने सारे फैसले लेने के लिए तेजस्वी की तरफ देख रहे हैं, उसके बाद यह बताना मुश्किल है कि मुख्यमंत्री कौन है? नीतीश, तेजस्वी या सुपरपावर लालू प्रसाद?

Open in App
ठळक मुद्देचौधरी ने साफ कहा कि लालू प्रसाद यादव या उनकी नीति के खिलाफ जो बिहार में बोलेगा उसके लिए भाजपा का दरवाजा हमेशा खुला हैउन्होंने कहा- नीतीश कुमार को जनता पर इतना ही भरोसा है तो मैं कहता हूं आज चुनाव पर चलिए और विधानसभा को भंग कीजियेबोले- जनता के बीच में चलिए, जनता पूरा हिसाब कर देगी, जमानत जब्त कराने का काम करेगी

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भाजपा ने एक बार फिर से हमला बोला है। विधान परिष्द में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जिस तरह से मुख्यमंत्री अपने सारे फैसले लेने के लिए तेजस्वी की तरफ देख रहे हैं, उसके बाद यह बताना मुश्किल है कि मुख्यमंत्री कौन है? नीतीश, तेजस्वी या सुपरपावर लालू प्रसाद? उन्होंने कहा कि वैसे यह वही लालू प्रसाद हैं, जिनके लिए जदयू वाले कैदी नंबर तक बता चुके थे। सम्राट चौधरी ने साफ कहा कि लालू प्रसाद यादव या उनकी नीति के खिलाफ जो बिहार में बोलेगा उसके लिए भाजपा का दरवाजा हमेशा खुला है। 

सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से नीतीश कुमार के एनडीए में वापसी की संभावनाओं को खारिज करते हुए साफ कहा कि उनके लिए बिहार भाजपा सहित केंद्रीय नेतृत्व ने भी अपने सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। बिहार की मौजूदा स्थिति को लेकर नीतीश कुमार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अब उनसे कोई काम नहीं हो रहा है। उम्र हो गई है। ऐसे में अब उन्हें आराम करने की जरुरत है। उनके लिए भाजपा अपने खर्चे पर कुटिया बनाकर देगी। 

सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार की नीतीश सरकार बार-बार यह कहती रही है कि वह युवाओं को रोजगार देगी। लेकिन सच्चाई यह कि इस सरकार में नई नौकरी की जगह जो पद पहले से सृजित हैं, उसे ही खत्म कर दिया गया है। यहां 6776 इंजीनियरों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए, लेकिन फिर उनका नोटिफिकेशन ही रद्द कर दिया गया। इसी तरह बीएसएससी के तहत 13329 पदों पर नियुक्ति की जानी थी, लेकिन सिर्फ 11 हजार की नियुक्ति की गई। यहां भी दो हजार पद समाप्त कर दिए गए। 

जब सम्राट चौधरी से सवाल किया गया कि राजद के लोग कह रहे है लालू यादव काफी हैं, भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि लालू यादव बहुत बार लड़ चुके हैं भाजपा से, राजद के नेता से पूछियेगा वो खुद मुख्यमंत्री भाजपा के सहयता से बने थे। लालू यादव की उत्पत्ति भाजपा के कृपा से हुई है तो उनको क्या बोलने का अधिकार है। नीतीश कुमार को जनता पर इतना ही भरोसा है तो मैं कहता हूं आज चुनाव पर चलिए और विधानसभा को भंग कीजिये। जनता के बीच में चलिए, जनता पूरा हिसाब कर देगी, जमानत जब्त कराने का काम करेगी। वही कांग्रेस में हिंदू राष्ट्र बनाने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि ये धार्मिक गुरुओं के द्वारा बात उठी है उनका अपना कार्य है। सरकार अपना काम कर रही है। भाजपा इस देश को आगे बढ़ने में, विकास के कार्यों में लगी है, जो धार्मिक गुरु कह रहे है वो उनका काम है।

टॅग्स :Bihar BJPनीतीश कुमारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवLalu Prasad Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं