लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में गोलीबारी की घटना पर भाजपा ने तृणमूल पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: September 13, 2021 15:01 IST

Open in App

कोलकाता, 13 सितंबर भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था अत्यंत खराब है तथा गोलीबारी की घटनाएं आम बात हो गई हैं। दक्षिण कोलकाता में एक व्यवसायी पर किये गए हमले का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि लोग डरे हुए हैं।

घोष ने यहां भाजपा कार्यालय पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया, “असामाजिक तत्वों द्वारा गोलीबारी की घटनाएं राज्य के विभिन्न हिस्सों में रोज हो रही हैं लेकिन पुलिस पर सत्तारूढ़ दल के नेताओं का दबाव होने के चलते वह कार्रवाई नहीं कर रही है।”

पुलिस ने बताया कि गोर्की सदन के एल्गिन क्षेत्र में आधीरात को मोटरसाइकिल सवार 15-18 लोग आए और उन्होंने पंकज सिंह नामक व्यवसायी पर गोली चलाई जिसके बाद एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को शक है कि यह व्यावसायिक दुश्मनी का मामला है।

घोष ने अखबार में छपे उत्तर प्रदेश सरकार के एक विज्ञापन पर भी तृणमूल कांग्रेस पर चुटकी ली जिसमें उत्तर प्रदेश के विकास को दर्शाने के लिए कोलकाता के एक फ्लाईओवर के चित्र का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने राज्य के विकास के लिए क्या किया है। उन्होंने आरोप लगाया, “गिरोह और कट मनी के अलावा कुछ नहीं किया गया। उन्होंने केवल केंद्र सरकार की परियोजनाओं का नाम बदलकर उन्हें अपना नाम दे दिया है।”

भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश की भाजपा इकाई 17 सितंबर को लोगों की सेवा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाएगी। उन्होंने कहा कि इस मौके पर राज्य में रक्तदान शिविर आयोजित किये जाएंगे, दिव्यांगों को सहायता दी जाएगी और मोदी की उब्लब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग