लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस शासित राज्यों में दलितों पर अत्याचार को लेकर भाजपा ने राहुल, प्रियंका पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: October 12, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर कांग्रेस शासित राज्यों में दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा की चुप्पी को लेकर उन पर तीखा हमला बोला।

राजस्थान, महाराष्ट्र और झारखंड में अनुसूचित जाति (एससी) समुदायों के सदस्यों के खिलाफ अत्याचार की कथित घटनाओं का हवाला देते हुए, भाजपा ने कहा कि जो लोग खुद को दलित अधिकारों के पैरोकार के रूप में पेश करते हैं, वे ऐसी घटनाओं की अनदेखी कर रहे हैं।

यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, “राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा दोनों खुद को दलित अधिकारों के समर्थक के रूप में पेश करते हैं, लेकिन वे राजस्थान और अन्य राज्यों में अनुसूचित जातियों के खिलाफ अत्याचार पर चुप क्यों हैं?"

उन्होंने आश्चर्य जताया कि लखीमपुर खीरी में हुई घटना के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में “राजनीतिक पर्यटन” पर जाने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता कांग्रेस शासित राज्यों का दौरा क्यों नहीं करते हैं जब उन राज्यों से दलितों के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं सामने आती हैं।

इसी तरह की भावनाएं व्यक्त करते हुए भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम ने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस पार्टी ही थी जिसने दलितों के सबसे बड़े नायक बीआर आंबेडकर का अनादर किया और अपने शासन के दौरान उन्हें कभी उचित सम्मान नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब