लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिरने पर राहुल पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: February 22, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिर जाने के बाद भाजपा के वरिष्ठ मंत्रियों और नेताओं ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके ‘जादुई प्रयास’ के कारण ही उनकी यात्रा के तुरंत बाद पार्टी केंद्रशासित प्रदेश की सत्ता से बाहर हो गयी।

उल्लेखनीय है कि पुडुचेरी में मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत पर मतविभाजन से पहले ही इस्तीफा दे दिया। इससे पहले कुछ विधायकों ने इस्तीफे दे दिए थे जिससे बहुमत वाली सरकार अल्पमत में आ गयी थी।

पुडुचेरी के घटनाक्रम को लेकर कई भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और मंत्रियों ने कांग्रेस और राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर सवाल खड़े किए गए।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने व्यंग्यात्मक ट्वीट में कहा कि अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी की पुडुचेरी यात्रा का ‘अच्छा असर’ हुआ।

उन्होंने कहा, "पुडुचेरी में सत्ता खोने के बाद कांग्रेस की उपस्थिति सिर्फ तीन राज्यों में रह गयी है तथा महाराष्ट्र और झारखंड में मामूली अस्तित्व है। अब से कुछ साल बाद, कांग्रेस केवल इतिहास की किताबों में ही मौजूद रहेगी।"

एक अन्य केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने भी राहुल पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी जी के चमत्कार ने फिर से काम किया है! पुडुचेरी खोने के बाद कांग्रेस की उपस्थिति सिर्फ तीन राज्यों - पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सिकुड़ गई है...।’’

भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने भी निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी पुडुचेरी गए और वहां कांग्रेस की सरकार चली गयी।

भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने दावा किया कि राहुल गांधी पूरे देश में और अब पुडुचेरी में भी कांग्रेस को "बर्बाद करने " का काम प्रभावी ढंग से कर रहे हैं।

पुडुचेरी के घटनाक्रम को लेकर आम आम पार्टी (आप) ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, "साबित करें कि कांग्रेस को वोट देने का अर्थ भाजपा को वोट देना है। कांग्रेस मध्य प्रदेश में विजयी रही लेकिन अब वहां भाजपा शासन कर रही है। कांग्रेस ने पुडुचेरी जीता, लेकिन अब भाजपा शासन कर रही है। कांग्रेस ने कर्नाटक में जीत हासिल की लेकिन अब कर्नाटक में भाजपा का शासन है। कांग्रेस ने गोवा जीता लेकिन भाजपा गोवा में शासन कर रही है...।’’

निलंबित कांग्रेस नेता संजय झा ने भी पार्टी की आलोचना की और नेतृत्व को लेकर सवाल उठाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 लोगों की गई जान; जानें कैसे हुआ हादसा

भारतGoa Club Fire: नाइट क्लब अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई, 4 पर्यटकों समेत 14 कर्मचारियों की मौत

भारतGoa Fire: गोवा नाइट क्लब आग मामले में पीएम ने सीएम सावंत से की बात, हालातों का लिया जायजा

कारोबारPetrol Diesel Price Today: संडे मॉर्निंग अपडेट हो गए ईंधन के नए दाम, फटाफट करें चेक

भारतटीचर से लेकर बैंक तक पूरे देश में निकली 51,665 भर्तियां, 31 दिसंबर से पहले करें अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोवा अग्निकांड पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

भारतGoa Fire Accident: अरपोरा नाइट क्लब में आग से 23 लोगों की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे सीएम सावंत; जांच के दिए आदेश

भारतगोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट में रसोई कर्मचारियों और पर्यटकों समेत 23 लोगों की मौत

भारतEPFO Rule: किसी कर्मचारी की 2 पत्नियां, तो किसे मिलेगी पेंशन का पैसा? जानें नियम

भारतरेलवे ने यात्रा नियमों में किया बदलाव, सीनियर सिटीजंस को मिलेगी निचली बर्थ वाली सीटों के सुविधा, जानें कैसे