लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने राहुल गांधी पर दिल्ली के मेहरौली में 5 एकड़ का 'इंदिरा फार्महाउस' होने का आरोप लगाया

By विकास कुमार | Updated: March 24, 2019 13:37 IST

बीजेपी ने सवाल पूछा कि एक फ़र्ज़ी कंपनी जिसने 'NSEL Scam' किया उसको राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी ने अपना फार्म हाउस किराए पर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देसंबित पात्रा ने बताया राहुल और प्रियंका ने यह फार्महाउस एफटीआईएल कंपनी को रेंट पर दिया.बीजेपी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी संपत्ति 2004 में 55 लाख थी तो फिर 2014 में 9 करोड़ कैसे हो गया.

बीजेपी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर एक बार फिर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी संपत्ति 2004 में 55 लाख थी तो फिर 2014 में 9 करोड़ कैसे हो गया. संबित पात्रा ने आगे कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम पर दिल्ली के मेहरौली में एक 5 एकड़ का फार्महाउस है जिसका नाम इंदिरा फार्महाउस है. 

संबित पात्रा ने बताया  राहुल और प्रियंका ने यह फार्महाउस एफटीआईएल  कंपनी को रेंट पर दिया जिससे मोटा मासिक किराया वसूला गया. बीजेपी के मुताबिक यह वही कंपनी है जिसके तार एनएसईएल घोटाले से जुड़े हुए हैं. 

संबित पात्रा ने आगे कहा कि इसी फार्महाउस को बाद में एक और कंपनी को दिया गया जिससे गांधी परिवार ने 3 करोड़ का मुनाफा कमाया. उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह परिवार कुछ भी नहीं करता है फिर भी अरबों-खरबों पैसे झरने लगते हैं. 

 

बीजेपी ने कहा, "एसोसिएट जर्नल लिमिटेड का गांधी परिवार के पास 150 करोड़ रुपये का बकाया 2011-12 में था जिसके कारण सोनिया गांधी और राहुल गांधी को 100 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स नोटिस मिला." 

बीजेपी ने सवाल पूछा कि एक फ़र्ज़ी कंपनी जिसने 'NSEL Scam' किया उसको राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी ने अपना फार्म हाउस किराए पर दिया.

टॅग्स :संबित पात्राराहुल गांधीप्रियंका गांधीनरेंद्र मोदीरॉबर्ट वाड्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया