लाइव न्यूज़ :

संबित पात्रा ने दिल्ली के सीएम पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे अरविंद केजरीवाल

By भाषा | Updated: May 10, 2021 18:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल पर हमला करते हुए पात्रा ने कहा मुख्यमंत्री रोजाना टेलीविजन पर आते हैं और ‘‘झूठ’’ बोल कर लोगों को ‘‘गुमराह’’ करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंबित पात्रा ने आरोप लगाया कि टीकाकरण अभियान को समय पर आगे बढ़ाने की जगह दिल्ली सरकार विज्ञापनों में व्यस्त रही। पात्रा ने कहा कि अब ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर वह राजनीति कर रही है।

भाजपा ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में कोविड-19 संकट के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और दावा किया कि राज्य सरकार प्रचार में करोड़ों रुपये खर्च कर लोगों को ‘‘गुमराह’’ कर रही है तथा अपनी जिम्मेदारियों से भागकर उसने सब कुछ केंद्र के भरोसे छोड़ रखा है।

डिजिटल माध्यम से आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सूचना का अधिकार के तहत मिले एक जवाब का हवाला देते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार 2015 से अब तक विज्ञापनों पर 805 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में उसने एक भी नया अस्पताल नहीं खोला।

उन्होंने कहा, ‘‘आप विज्ञापन करते रहे और दावे करते रहे कि लॉकडाउन नहीं होगा, ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है और लोगों के घरों में ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी। जब आपको लगा कि चीजें आपके नियंत्रण से बाहर हो गई हैं तब आपने केंद्र पर सवाल उठाने शुरु किए और फिर बाद में अपनी जिम्मेदारियों से किनारा कर लिया।’’

पात्रा ने कहा कि केजरीवाल ने 26 अप्रैल को दावा किया था कि उनकी सरकार 1.34 करोड़ टीकों का आर्डर देगी जिसकी कीमत तकरीबन 1400 करोड़ रुपये होती है।उन्होंने कहा, ‘‘आज वह कह रहे हैं कि उनके पास कुछ नहीं है। दिल्ली में 45 वर्ष से ऊपर के सिर्फ 8.93 प्रतिशत लोगों को टीकों की दूसरी खुराक लगी है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के सिर्फ 48.03 प्रतिशत लोगों को ही पहली खुराक लगी है जबकि 60 की उम्र के सिर्फ 17 प्रतिशत लोगों को ही टीकों की दूसरी खुराक लग सकी है।’’

बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आयुक्त इकबाल सिंह चहल के एक साक्षात्कार का हवाला देते हुए पात्रा ने कहा कि केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कम ही प्रयास किए जबकि चहल ने भी कहा है कि इसके लिए लिए केंद्र को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पीएम केयर्स से ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के लिए कोष आवंटित किए जाने के बावजूद दिल्ली सरकार एक भी संयंत्र आरंभ नहीं कर सकी और न ही इनके लिए स्थान उपलब्ध करा सकी।

राजधानी में किसान आंदोलन के प्रमुख केंद्र टीकरी बॉर्डर पर हुई कथित बलात्कार की घटना के लिए पात्रा ने आप पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इसमें उसके एक कार्यकर्ता का नाम सामने आया है जो अब गायब है।

टॅग्स :कोरोना वायरससंबित पात्राअरविंद केजरीवालदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया