लाइव न्यूज़ :

राजद स्टार प्रचारकों की सूची से मीसा, तेज प्रताप का नाम गायब होने पर भाजपा ने निशाना साधा

By भाषा | Updated: October 7, 2021 23:45 IST

Open in App

पटना, 7 अक्टूबर बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का नाम गायब होने को लेकर प्रदेश में जदयू (जनता दल यूनाइटेड) के साथ सत्तारूढ़ साझीदार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजद पर निशाना साधा है।

राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी द्वारा हस्ताक्षरित सूची में 20 नाम शामिल हैं जिनमें लालू प्रसाद भी शामिल हैं, जो अब जेल से बाहर हैं और यदि उनका स्वास्थ्य अनुमति देता है तो वह तारापुर और कुशेश्वर अस्थान से अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर सकते हैं।

राजद के स्टार प्रचारकों की सूची में लालू की पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का नाम भी शामिल नहीं है। हालांकि राजद के सूत्रों ने बताया कि सूची में उन्हीं लोगों का नाम शामिल किया गया, जिन्होंने अपनी सहमति दी है।

वहीं भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता निखिल आनंद ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार विधानसभा उपचुनाव में राजद के स्टार प्रचारकों की सूची से तेजप्रताप यादव और मीसा भारती को निकाल दिया गया, जो सीधा इशारा है कि ये दोनों अपना अलग रास्ता तलाश लें।

उन्होंने कहा, ‘‘तेजप्रताप तो राजद से बाहर हो गये हैं। मीसा भारती का लोकसभा टिकट कटना तय है और उन्हें राज्यसभा में दुबारा नहीं भेजा जाएगा। मीसा जी अपना नया ठिकाना ढूंढ लें।’’

निखिल ने लालू परिवार पर राजद के वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष की इससे ज्यादा बेईज्जती क्या होगी कि उसे विधानसभा के उपचुनाव में प्रचार के लायक ही नहीं समझा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘जगदानंद सिंह जी को रघुवंश बाबू का अपमान याद करना चाहिए और राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष से नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

बिहार में विपक्षी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस राजद के तारापुर और कुशेश्वर अस्थान के उम्मीदवारों की एकतरफा घोषणा से कांग्रेस खफा हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक राम ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा कि वह तेज प्रताप को कांग्रेस के प्रचार अभियान में शामिल करने की कोशिश करेंगे।

इस बीच जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार के कांग्रेस में जाने से नाराज महागठबंधन में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भाकपा माले ने आगामी उपचुनावों में राजद को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।

जदयू ने पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में ये दोनों सीटें जीती थीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी खेमे में अंदरूनी कलह पर उनकी राय के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘यह आप पत्रकारों के विश्लेषण के लिए है।’’

बिहार विधानसभा की इन दोनों सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान होना है और दो नवंबर को नतीजे आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया