लाइव न्यूज़ :

महिला कर्मियों को लेकर डोटासरा के बयान पर भाजपा ने साधा निशाना

By भाषा | Updated: October 14, 2021 01:08 IST

Open in App

जयपुर, 13 अक्टूबर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के उस बयान पर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने उन पर निशाना साधा है जिसमें उन्होंने कथित रूप से कहा था कि ‘‘ अधिक महिला कर्मचारियों वाले स्कूलों में झगड़े अधिक होते हैं।’’

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने बुधवार को डोटासरा पर महिला विरोधी बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह मंत्री की दूषित मानसिकता को दर्शाता है।

गुर्जर ने कहा, ‘‘उनके (डोटासरा) द्वारा दिया गया बयान महिला विरोधी है और उनकी दूषित मानसिकता को दर्शाता है। आज महिलाएं हर क्षेत्र और हर काम में पुरुषों से अधिक सक्षम हैं।’’

डोटासरा ने यह कथित टिप्प्णी अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में की थी। इसके एक वीडियो में डोटासरा यह कहते सुने गए, ‘‘विभाग का मुखिया होने के नाते एक बात मैं कहना चाहूंगा कि आपके आपस में झगड़े बहुत होते हैं। जहां महिला स्टाफ (कर्मचारी) अधिक संख्या में होता है वहां कभी प्रिंसीपल सेरीडान सिरदर्द की गोली लेगी तो कभी कोई दूसरी टीचर। कभी लेट (देर) आने का झगड़ा, कभी जल्दी आने का झगड़ा।’’

डोटासरा ने आगे कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अगर आप इन छोटी छोटी चीजों को ठीक कर लें तो आप हमेशा खुद को पुरुषों से आगे पाएंगी।’’

राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि मंत्री के इस 'मूर्खतापूर्ण' बयान की हम सब निंदा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos