लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: February 6, 2021 20:29 IST

Open in App

जयपुर, छह फरवरी भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही की कुछ घटनाओं को लेकर शनिवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से ठोस कदम उठाने की मांग की।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने चुरू जिले में गैंगवार व जयपुर के जैन मन्दिर से अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी की घटना का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, ‘‘गहलोत के राज में प्रदेश में ना लोग सुरक्षित हैं, ना मन्दिर में भगवान सुरक्षित हैं, केवल अपराधी सुरक्षित हैं और उनके हौसले बुलंद हैं।’’

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के चूरू जिले के हमीरवास थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गैंगवार के चलते दो पक्षों में हुई गोलीबारी में एक हिस्ट्रीशीटर और दो ग्रामीणों सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत को अपराधों की रोकथाम के लिए कोई उचित व ठोस कदम उठाना चाहिए।

वहीं पार्टी के प्रवक्ता के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष पूनियां रविवार को झुन्झुनूं व चुरू जिले की यात्रा पर रहेंगे और वहां अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब