लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में इंटरनेट बंद करने को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: October 28, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महत्वपूर्ण परीक्षाओं के दौरान राजस्थान में बार-बार इंटरनेट सेवा बंद करने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया और आरोप लगाया कि कानून व व्यवस्था के प्रति अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए उसने इंटरनेट बंद करने का रास्ता चुना है और इसके लिए वह प्रश्न पत्र लीक होने का हवाला देती है।

भाजपा प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 2019 के एक ट्वीट का उल्लेख किया और उनपर अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने उस ट्वीट में जम्मू एवं कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू एवं कश्मीर में तो आतंकी घटनाएं हो रही है...कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो आतंक के खतरे से ऊपर युवाओं की परीक्षा को खतरा मानती है। इसलिए वह इंटरनेट बंद कर देती है।’’

उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र लीक होने और चोरी पर लगाम कसने के लिए राजस्थान सरकार ने पिछले एक महीने में चार बार इंटरनेट सेवा बंद की है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 10 सालों में उत्तर प्रदेश में 29 बार इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं, हरियाणा में 17 बार, पश्चिम बंगाल में 13 बार, गुजरात में 10 बार और बिहार व महाराष्ट्र में 11-11 बार जबकि राजस्थान में इस दौरान 78 बार ऐसा हुआ है।’’

राठौर ने दावा किया कि इंटरनेट सेवाओं को बंद करने से राजस्थान को 800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है क्योंकि इससे व्यापार व अन्य सेवाएं भी प्रभावित होती हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राजस्थान सरकार के पास कानून व व्यवस्था पर ध्यान देने का समय नहीं है क्योंकि राजस्थान के मंत्रियों को चुनावी काम में लगा दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान के कुछ मंत्री जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं, वह कई दिनों से अपने दफ्तर में नहीं आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य संबंधी अहम बैठकों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। इनकी आंतरिक खींचतान से राजस्थान की जनता को बहुत परेशानियां उठानी पड़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन