लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री चुनने पर कांग्रेस पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: September 19, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 सितंबर भारतीय जनता पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री चुनने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रविवार को इन आरोपों का जिक्र किया कि उन्होंने वर्ष 2018 में भारतीय प्रशासनिक सेवा की एक अधिकारी को अनुचित संदेश भेजा था।

भाजपा नेता और पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस ने चरणजीत चन्नी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना, जिन्होंने तीन साल पुराने ‘मीटू’ मामले में कार्रवाई का सामना किया था। उन्होंने कथित तौर पर वर्ष 2018 में एक महिला आईएएस अधिकारी को अनुचित संदेश भेजा था। उस मामले को दबा दिया गया था, लेकिन पंजाब महिला आयोग द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद मामला फिर से सामने आ गया। बहुत बढ़िया, राहुल।’’

यह मामला इस साल मई में उस समय फिर से सामने आया, जब पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने धमकी दी कि अगर एक हफ्ते के भीतर राज्य सरकार चन्नी द्वारा ‘अनुचित संदेश’ भेजने के मामले पर अपना रुख साफ नहीं करेगी तो वह अनशन पर बैठ जाएंगी। उस समय चन्नी अमरिंदर सरकार में मंत्री थे।

गुलाटी ने कहा था कि उन्होंने सरकार की कार्रवाई रिपोर्ट के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।

मालवीय ने इस साल मई में प्रकाशित खबर भी साझा की है, जिसमें कहा गया है कि निवर्तमान मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर पार्टी के भीतर मौजूद उनके विरोधियों ने पुराने मामलों को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया था।

एक अन्य ट्वीट में भाजपा नेता ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में राजस्थान में कांग्रेस ने बाल विवाह को पंजीकृत करने व इसे वैधता देने के लिए एक विधेयक पारित किया और अब मीटू के एक आरोपी को पंजाब का मुख्यमंत्री बना दिया। आइए प्रतीक्षा करें राहुल गांधी के महिला सशक्तिकरण पर उपदेश का।’’

वर्ष 2018 में चन्नी पर लगे आरोपों के बाद पंजाब महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सरकार से मामले पर उसका रुख पूछा था।

उस समय पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने चन्नी को महिला अधिकारी से माफी मांगने को कहा था। उन्होंने कहा था कि उनका मानना है कि इस मामले का समाधान हो गया है।

गौरतलब है कि चन्नी को रविवार को पंजाब कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया और वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वह अमरिंदर सिंह की जगह लेंगे, जिन्होंने कांग्रेस की प्रदेश इकाई में खींचतान की वजह से शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र