लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने ऑडियो टेप का जिक्र करते हुए पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: April 3, 2021 23:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल भाजपा ने कुछ ऑडियो टेप का जिक्र करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार से ‘‘संरक्षण’’ प्राप्त कुछ लोग राज्य में ‘‘वसूली गिरोह’’ चला रहे हैं।

भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो (आडियो टेप) सामने आया है, वह इतना गंदा है कि हम बस यही कहेंगे कि ममता बनर्जी और उनके रिश्तेदारों ने पश्चिम बंगाल के लोगों को शर्मिंदा किया है। लोगों को धोखा देने के लिए बनर्जी को माफी मांगनी चाहिए।’’

भाटिया मीडिया के एक धड़े में प्रसारित तीन ऑडियो टेप का हवाला दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की बात इस टेप में दर्ज है, वे ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी समेत राज्य सरकार के करीबी समझे जाते हैं।

पश्चिम बंगाल के सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है।

भाटिया ने आरोप लगाया, ‘‘इस तरह की जबरन वसूली करने वाले लोग हैं कि ऐसी एक बैठक में वसूली करने वाला एक व्यक्ति जो अभिषेक बनर्जी का करीबी है, आयुक्त के साथ बैठा था और निवेश करने वालों या वैध गतिविधियों के लिए विभिन्न लोगों से अवैध राशि की मांग कर रहा था।’’

उन्होंने कहा कि इन ऑडियो टेप की विषय वस्तु से पता चलता है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में सरेआम संगठित तरीके से ‘‘वसूली गिरोह’’ चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे