लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने फोन-टैपिंग मामले में राजस्थान सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: March 19, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च भाजपा के महासचिव तथा राज्य सभा सदस्य भूपेन्द्र यादव ने फोन टैपिंग मामले को लेकर शुक्रवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उसपर लोगों के निजता के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

यादव ने राज्यसभा में यह मुद्दा उठाने के बाद पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार ने खुद स्वीकार कर लिया है कि फोन टैप किये गए थे।

उन्होंने दावा किया कि न केवल आम लोगों बल्कि कांग्रेस सदस्यों के भी फोन टैप किये गए।

गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में राज्य के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट तथा कांग्रेस के 18 अन्य विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बागी तेवर अपना लिये थे, जिसके बाद राजनीतिक संकट खड़ा हो गया था। इसी दरम्यान फोन टैपिंग विवाद सामने आया था।

हालांकि राजस्थान सरकार कहती रही है कि उसने पिछले साल राजनीतिक संकट के दौरान किसी विधायक का फोन टैप नहीं किया था। वहीं दूसरी ओर उसने स्वीकार किया है कि तय नियमों का पालन करते हुए कुछ आम लोगों के फोन टैप किये गए थे।

यादव ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को निजता का अधिकार प्रदान करता है और सरकार का काम उस अधिकार की रक्षा करना है।

यादव ने मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) द्वारा कुछ नेताओं के मोबाइल ऑडियो क्लिप प्रसारित किये जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजस्थान सरकार को यह बताना चाहिये कि उन्हें यह अधिकार किसने दिया क्योंकि टेलीग्राफ अधिनियम के तहत इस प्रकार की शक्तियां सरकार के पास होती हैं।

भाजपा ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए राज्य की विधानसभा में हंगामा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह