लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु बीजेपी ने पेरियार की पुण्यतिथि पर किया आपत्तिजनक ट्वीट, विवाद होने पर किया डिलीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2019 19:56 IST

तमिलनाडु बीजेपी ने पेरियार पर किये ट्वीट पर विवाद होने के बाद इसे डिलीट कर दिया। पेरियार को द्रविड़ आंदोलन का प्रणेता माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी तमिलनाडु ने पेरियार की 46वीं पुण्यतिथि पर किया था ट्वीटविवाद होने के बाद बीजेपी ने ट्वीट डिलीट कर दियाडीएमके, एडीएमके, एमडीएमके ने बीजेपी की कड़ी आलोचना की।

मंगलवार को बीजेपी तमिलनाडु के ईवी रामास्वामी 'पेरियार' से जुड़े ट्वीट को लेकर विवाद हो गया। बीजेपी ने पेरियार के 46वीं पुण्यतिथि पर एक ट्वीट किया जिसे लेकर कइयों ने एतराज जताया।

बीजेपी ने ट्वीट किया था, "आज मनीअम्माई के पिता पेरियार की पुण्यतिथि है। आइए हम उन सभी के लिए मृत्युदंड का समर्थन करें जो बच्चों कौ यौन शौषण करते हैं और हम शपथ लें कि Posco आरोपियों से मुक्त समाज बनाएंगे।"

पेरियार ने 1948 में 69 साल की उम्र में 31 वर्षीय मनीअम्माई से शादी की थी। पेरियार की पहली पत्नी नगाम्माई का 1933 में निधन हो गया था। पेरियार को द्रविड़ आंदोलन का प्रणेता माना जाता है। 

डीएमके नेता कनिमोई ने बीजेपी के ट्वीट की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि पेरियार ने ऐसा समाज बनाने के लिए अथक परिश्रम किया जिसमें महिला अधिकारों को बढ़ावा मिले। कनिमोई ने कहा कि महिला अधिकारों और सभ्यता से महरूम बीजेपी द्वारा किये गये ऐसे कमेंट कॉमन हो चुके हैं।

विवाद होने के बाद बीजेपी तमिलनाडु के ट्विटर हैंडल ने यह तस्वीर डिलीट कर दी।

डीएमके, एआईएडीएमके ने की आलोचना

डीएमके नेता एम स्टालिन ने भी बीजेपी के इस ट्वीट की आलोचना की। स्टालिन ने कहा, 'बीजेपी ने पेरियार के बारे में अपमानजनक ट्वीट किया और बाद में डिलीट कर दिया। पेरियार से उन्हें डरना चाहिए। मौत के बाद भी पेरियार उन्हें डराते हैं।'

वहीं एमडीएमके नेता वाइको ने बीजेपी के ट्वीट की आलोचना करते हुए कहा, 'बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ऐसा ट्वीट किया जिसे मैं खुले में बोल भी नहीं सकता।'

बीजेपी समर्थक दलों एआईएडीएमके और पीएमके ने भी बीजेपी के इस ट्वीट की आलोचना की।

पेरियार तमिल राजनीति के सबसे बड़े नेताओं में शुमार होते हैं। तमिलनाडु के कई पूर्व मुख्यमंत्री पेरियार को अपना गुरु बताते रहे हैं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos