पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने अपनी पहली नगरपालिका का नियंत्रण संभाला
By भाषा | Updated: June 5, 2019 05:03 IST2019-06-05T05:03:25+5:302019-06-05T05:03:25+5:30
नगरपालिका का कार्यकाल साल 2020 तक है जब इसके चुनाव होंगे। बोर्ड की बैठक में भाजपा को नगरपालिका के 34 वार्ड में से 26 वोट मिले जिससे राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से इसका नियंत्रण भाजपा के हाथों में आ गया।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने अपनी पहली नगरपालिका का नियंत्रण संभाला
भाजपा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में भाटपाड़ा नगरपालिका पर कब्जे के साथ ही राज्य में अपने पहले नगर निकाय पर नियंत्रण कर लिया। लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद भाटपाड़ा नगरपालिका के तृणमूल कांग्रेस के ज्यादातर पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं।
नगरपालिका का कार्यकाल साल 2020 तक है जब इसके चुनाव होंगे। बोर्ड की बैठक में भाजपा को नगरपालिका के 34 वार्ड में से 26 वोट मिले जिससे राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से इसका नियंत्रण भाजपा के हाथों में आ गया।
बाकी के आठ पार्षद अनुपस्थित रहे। बराकपुर से लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह के रिश्तेदार सौरव सिंह को उत्तर 24 परगना जिले में भाटपाड़ा नगरपालिका का नया अध्यक्ष चुना गया है। भाषा गोला प्रशांत प्रशांत