लाइव न्यूज़ :

शिक्षिका की हत्या मामले में भाजपा ने ओड़िशा सरकार को घेरा, गृह मंत्री के पद पर बने रहने पर उठाए सवाल

By भाषा | Updated: October 26, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर ओड़िशा के कालाहांडी में एक स्कूली शिक्षिका की नृशंस हत्या के मामले में राज्य सरकार के गृह मंत्री दिव्य शंकर मिश्रा की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके पद पर बने रहने को लेकर प्रदेश की बीजू जनता दल (बीजद) सरकार को आड़े हाथों लिया।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सममेलन में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि 24 वर्षीय महिला की हत्या के मामले की जांच के दौरान स्कूल के प्रशासक गोविंद साहू को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर सैक्स रैकेट चलाते थे और स्कूल की महिला कर्मचारियों का शोषण करते थे।

उन्होंने कहा कि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने तीन सदस्यीय एक समिति गठित की है जो कालांहांडी का दौरा करेगी और घटना के बारे में अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। उनके मुताबिक, इस तीन सदस्यीय दल में हरियाणा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वी श्रीनिवासन और पश्चिम बंगाल से पार्टी की विधायक रूपा मित्रा चौधरी शामिल हैं।

पात्रा ने आरोप लगाया कि मिश्रा के कई वीडियो सामने आए हैं जो उनकी संलिप्तता जाहिर करते हैं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद वह मंत्री पद पर बने हुए हैं।

राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते कथित अत्याचार के मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह एक मंत्री की स्थिति है तो राज्य सरकार की क्या स्थिति होगी।’’

पात्रा ने कहा कि मिश्रा के पास ऊर्जा मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि साहू से जब पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही थी तभी अचानक बिजली चली गई और वह गायब हो गए। उन्होंने कहा कि यह सरकार की सहभागिता के बगैर संभव ही नहीं है।

पात्रा ने दावा किया कि गोविंद साहू ने माना है कि उसने हत्या की थी। उन्होंने कहा, ‘‘यह काम एक व्यक्ति का नहीं हो सकता। यह एक गिरोह का काम हो सकता है या कई लोगों का भी काम हो सकता है।’’

पात्रा ने कहा कि शिक्षिका आठ अक्टूबर को लापता हो गई थी और जब उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ तब जाकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अयोध्या स्थित राम मंदिर का दौरा करने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में पात्रा ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत आस्था का मसला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के पिछले वक्तव्यों से साफ पता चलता है कि भगवान राम के प्रति उनके मन में कोई स्थान नहीं है।

कांग्रेस द्वारा कुछ क्षेत्रीय दलों को अक्सर भाजपा की ‘‘बी टीम’’ बताए जाने संबंधी एक सवाल के जवाब में पात्रा ने कहा कि प्रमुख विपक्षी दल जल्द ही भारतीय राजनीति की ‘‘डी टीम’’बन जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा