लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के मुख्यमंत्री के काफिले पर भाजपा समर्थकों ने फेंके अंडे

By भाषा | Updated: November 24, 2021 14:42 IST

Open in App

पुरी (ओडिशा), 24 नवंबर कालाहांडी शिक्षक अपहरण और हत्या मामले में ओडिशा सरकार की निष्क्रियता के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों ने बुधवार को पुरी में राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के काफिले पर अंडे फेंके।

घटना सरकारी अस्पताल चौक के पास उस वक्त हुई जब पटनायक पुरी में 331 करोड़ रुपये की ‘हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना’ के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के बाद भुवनेश्वर लौट रहे थे।

पटनायक के काफिले के गुजरने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे भी दिखाए। इससे पहले पुरी में बड़ा डंडा (ग्रैंड रोड) पर पटनायक को काले झंडे दिखाने के आरोप में भाजपा समर्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और कांग्रेस से जुड़े एनएसयूआई के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया गया था।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष इराशीष आचार्य ने भुवनेश्वर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘जयंत दास के नेतृत्व में हमारे कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के काफिले को निशाना बनाकर अंडे फेंके हैं। यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक पटनायक अपने कुछ दागी मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते।’’

जगन्नाथ मंदिर के सामने ग्रैंड रोड पर गोबर मिश्रित पानी छिड़ककर भी विपक्षी कार्यकर्ताओं ने सड़क को ‘‘शुद्ध’’ किया और दावा किया कि शिलान्यास समारोह में शामिल हुए राज्य के ‘‘दागी’’ मंत्रियों ने पवित्र पथ से गुजरकर इसे ‘‘अशुद्ध’’ कर दिया था।

शहर के बाहरी इलाके मालतीपतापुर के पास संसदीय कार्य मंत्री बीके अरुखा के काफिले पर भी अंडे फेंके गए। कालाहांडी में महिला शिक्षक के अपहरण और हत्या मामले में संलिप्तता के आरोप में गृह राज्य मंत्री डीएस मिश्रा को हटाने की मांग को लेकर विपक्षी दल कई हफ्तों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले को लेकर पुलिस ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos