लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने अपने मंत्रियों, नेताओं को कोविड-19 टीका लगवाने का सुझाव दिया

By भाषा | Updated: March 2, 2021 00:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च भाजपा ने अपने मंत्रियों और नेताओं को सुझाव दिया है कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में कोरोना वायरस के टीका लगवायें। भाजपा ने साथ ही नेताओं को यह भी सुझाव दिया है कि अच्छा हो कि वे टीके का भुगतान स्वयं करें।

यह सुझाव स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निजी अस्पतालों को 250 रुपये प्रति खुराक के हिसाब से शुल्क लेकर टीकाकरण की अनुमति देने के बाद दी गई।

कोविड-19 टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण सोमवार को शुरू हुआ। इसके तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले लोगों को टीके की पहली खुराक दी जाएगी।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि पार्टी के नेताओं से कहा गया है कि बेहतर होगा कि वे अगले सप्ताह अपने निर्वाचन क्षेत्रों में टीका लें और इसके लिए अपनी जेब से भुगतान करें।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने मंगलवार को रामपुर में टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है और वह अपनी जेब से भुगतान करेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी सूत्रों ने कहा कि मंत्री अगले कुछ दिनों में टीका लगवाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां एम्स में कोविड-19 टीके की अपनी पहली खुराक ली और उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो टीका लगवाने के लिए पात्र हैं।

मोदी के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विदेश मंत्री एस जयशंकर, असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राकांपा नेता शरद पवार ने भी टीके लगवाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर