लाइव न्यूज़ :

कांग्रस के जन रावत का नाम के इस्तेमाल पर भाजपा को कडी आपत्ति

By भाषा | Updated: December 16, 2021 18:56 IST

Open in App

देहरादून, 16 दिसंबर भाजपा ने बृहस्पतिवार को राहुल गांधी की रैली में दिवंगत प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कांग्रेस से जनता से माफी मांगने को कहा ।

कांग्रेस ने यहां परेड ग्राउंड में आयोजित रैली में दिवंगत सैन्य अधिकारी का एक बड़ा कट आउट लगाया और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा । रैली में दिए अपने संबोधन में भी राहुल गांधी ने जनरल रावत, उनकी पत्नी तथा अन्य सैन्यकर्मियों को याद किया ।

इसके बाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में जनरल रावत की शहादत पर राजनीति करने के लिए कांग्रेस की कडी आलोचना की । उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उसके एक बडे़ नेता ने 2017 में जनरल रावत 'सडक का गुंडा' कहा था ।

उन्होंने कहा कि जनरल रावत की अगुवाई में पाकिस्तान के खिलाफ की गयी सर्जिकल स्ट्राइक पर भी कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए उसके सबूत मांगे थे । उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिस समय जनरल रावत के निधन पर देश शोकाकुल था, पार्टी की दूसरे नंबर की नेता एक रैली में नृत्य कर रही थीं ।

कौशिक ने यह भी कहा कि सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस ने सैनिकों के लिए 'वन रैंक वन पेंशन' का मुददा हल करने सहित कोई भी काम नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos