‘हर बूथ पर भाजपा मजबूत’ हमारा लक्ष्य होगा, जल्द मध्यप्रदेश में बनाएंगे राजनीतिक रोडमैपः मुरलीधर राव

By भाषा | Updated: December 27, 2020 22:28 IST2020-12-27T22:28:02+5:302020-12-27T22:28:02+5:30

'BJP strong at every booth' will be our goal, will soon create a political roadmap in Madhya Pradesh: Muralidhar Rao | ‘हर बूथ पर भाजपा मजबूत’ हमारा लक्ष्य होगा, जल्द मध्यप्रदेश में बनाएंगे राजनीतिक रोडमैपः मुरलीधर राव

‘हर बूथ पर भाजपा मजबूत’ हमारा लक्ष्य होगा, जल्द मध्यप्रदेश में बनाएंगे राजनीतिक रोडमैपः मुरलीधर राव

भोपाल, 27 दिसंबर मध्यप्रदेश के भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव ने रविवार को कहा कि प्रदेश के हर बूथ पर भाजपा को मजबूत करने के लिए जल्द ही हम राजनीतिक रोडमैप बनाएंगे।

पिछले महीने प्रदेश भाजपा प्रभारी बनने के बाद भोपाल में अपने पहले दौरे पर आये राव ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘मध्यप्रदेश में हम पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए ‘हर बूथ पर भाजपा मजबूत’ का लक्ष्य लेकर काम करेंगे और अगले कुछ सालों के लिए एक राजनीतिक रोडमैप बनाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा के जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण वर्ग और पार्टी के कोर ग्रुप में इस संबंध में चर्चा की गई है।

राव ने बताया कि केंद्र में और देश के कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)सत्ता में है, जिन राज्यों में पार्टी सत्ता में नहीं है, वहां भी वह अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा रही है।

उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मापदंडों और पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता की दृष्टि से मध्यप्रदेश का संगठन पूरे देश में एक आदर्श संगठन रहा है, रोल मॉडल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 'BJP strong at every booth' will be our goal, will soon create a political roadmap in Madhya Pradesh: Muralidhar Rao

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे