भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायत चुनाव में जीत की जनता को दी बधाई
By भाषा | Updated: May 3, 2021 23:45 IST2021-05-03T23:45:28+5:302021-05-03T23:45:28+5:30

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायत चुनाव में जीत की जनता को दी बधाई
लखनऊ, तीन मई भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी को मिले जनसमर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्याशियों को मिली विजय व समर्थन भाजपा सरकार द्वारा वहां के विकास व किसानों की उन्नति के लिए उठाए गए कदमों पर मुहर है।
भाजपा पार्टी द्वारा सोमवार की रात जारी बयान में सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी को मिले जनसमर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त किया।
सिंह ने दावा किया, “प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अब तक लगभग 45 हजार से अधिक ग्राम प्रधान व 60 हजार से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता-समर्थक विजयी हुए है।”
उन्होंने कहा, “प्रदेश में 918 सीटों पर पार्टी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत चुकी है और अब तक मिली सूचना के अनुसार लगभग 450 से अधिक स्थानों पर जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों ने निर्णायक बढ़त ली है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।