लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सियासी संकट: येद्दियुरप्पा बोले-100 फीसदी भरोसा है कि विश्वास मत प्रस्ताव गिर जाएगा

By भाषा | Updated: July 18, 2019 12:06 IST

Open in App
ठळक मुद्देमौजूदा स्थिति में अगर 15 असंतुष्ट विधायक नहीं आते हैं तो सरकार के पास एक नामांकित सदस्य और रेड्डी समेत केवल 102 विधायक होंगे।भाजपा के पास दो निर्दलीयों समेत 107 वोट हैं। 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के महत्वपूर्ण विश्वास मत के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी एस येद्दियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को भरोसा जताया कि प्रस्ताव गिर जाएगा। येद्दियुरप्पा ने विधान सौद में पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि उनकी पार्टी (गठबंधन सहयोगी कांग्रेस और जेडीएस) क्या करने जा रही है लेकिन हमारी संख्या 105 है। उनकी संख्या 100 से कम होगी। हम 100 फीसदी आश्वस्त हैं कि विश्वास प्रस्ताव गिर जाएगा।’’

इस सवाल पर कि क्या कुमारस्वामी बृहस्पतिवार को इस्तीफा देंगे, येद्दियुरप्पा ने कहा कि उनके इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। काग्वाद के कांग्रेस विधायक श्रीमंत बी पाटिल के संबंध में येद्दियुरप्पा ने कहा कि उन्हें उनके बारे में कोई सूचना नहीं है। ऐसी खबरें हैं कि पाटिल से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पाटिल से संपर्क करने के पीटीआई-भाषा के प्रयास भी विफल रहे।

गठबंधन सरकार के 16 विधायकों के विधानसभा से इस्तीफा देने और दो निर्दलीय विधायकों के सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद सभी की निगाहें विश्वास मत पर टिकी हैं। बहरहाल, एक असंतुष्ट विधायक रामलिंगा रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी के साथ रहने का फैसला कर लिया है, वह सरकार के पक्ष में वोट करेंगे और विधायक बने रहेंगे।

मौजूदा स्थिति में अगर 15 असंतुष्ट विधायक नहीं आते हैं तो सरकार के पास एक नामांकित सदस्य और रेड्डी समेत केवल 102 विधायक होंगे। अध्यक्ष के पास भी वोट करने का अधिकार है। दूसरी ओर, भाजपा के पास दो निर्दलीयों समेत 107 वोट हैं। 

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटबीएस येदियुरप्पाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है