लाइव न्यूज़ :

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कोयले की कमी के मुद्दे पर राजस्थान सरकार पर बोला हमला

By भाषा | Updated: October 12, 2021 22:39 IST

Open in App

जोधपुर, 12 अक्टूबर भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मंगलवार को कहा कि राज्य के थर्मल पावर प्लांटों में कोयले की कमी के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने न तो समय पर कोयले में अपनी हिस्सेदारी पर दावा किया और न ही उसके लिए मांग की।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माताजी का रविवार को देहांत हो गया था और पूनिया इसी सिलसिले में यहां आए थे।

जोधपुर सर्किट हॉउस में पूनिया ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार कोयले की मांग और उपलब्धता के बीच संतुलन बिठाने में नाकाम रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेता ने कहा, “अगर इस सरकार के पास दूरदर्शिता होती तो समय पर कोयले की मांग की जाती, जिससे राज्य के सभी छह पावर प्लांट में बिजली उत्पादन का संकट पैदा नहीं होता।”

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों का विकास करने के प्रयासों पर भी सवाल खड़े किये और कहा कि राजस्थान को सौर ऊर्जा का केंद्र बनाने का काम अपेक्षित गति से नहीं किया जा रहा है। पूनिया ने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप और खोखले दावे करने की बजाय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बेहतर प्रबंधन के जरिये संकट के निराकरण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

भाजपा नेता ने ‘कोल इंडिया’ के बयान का भी हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि “राज्य सरकार ने पूरे साल तक कोयले की मांग पेश नहीं की और बकाया भी चुकता नहीं किया।” उन्होंने कहा यह भी पूछा कि सरकार की अपनी खदानें होने के बावजूद राज्य में कोयले का उत्पादन क्यों नहीं हो रहा है।

पूनिया ने कहा, “और अब गहलोत अपनी गलती छिपाने के लिए केंद्र सरकार पर निराधार आरोप लगा रहे हैं जबकि केंद्र सरकार राज्य की मांग के अनुरूप कोयले की आपूर्ति कर रही है।”

गहलोत ने हाल में बयान दिया था कि वह राज्य में फिर से सरकार बनाएंगे और अगले 15-20 साल तक रहेंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूनिया ने कहा, “गहलोत जादूगर हैं लेकिन भविष्यवक्ता नहीं। उनका गणित अच्छा नहीं है और वह घमंड में यह कह रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो