राष्ट्र निर्माण के लिए दिल्ली में होगा महायज्ञ, राजनाथ ने दिखाई 'जल-मिट्टी रथ यात्रा' को हरी झंडी

By स्वाति सिंह | Updated: February 14, 2018 17:14 IST2018-02-14T16:38:51+5:302018-02-14T17:14:44+5:30

बीजेपी दिल्ली स्थित लाल किले पर 'राष्ट्रीय रक्षा माहायज्ञ' करने की तैयारी में है। यज्ञ कुंडों के लिए देश के कई जगहों से जल और मिट्टी लाई जाएगी।

BJP starts 'jal-mitti Rath Yatra' from Delhi, Rajnath singh shows green signal | राष्ट्र निर्माण के लिए दिल्ली में होगा महायज्ञ, राजनाथ ने दिखाई 'जल-मिट्टी रथ यात्रा' को हरी झंडी

राष्ट्र निर्माण के लिए दिल्ली में होगा महायज्ञ, राजनाथ ने दिखाई 'जल-मिट्टी रथ यात्रा' को हरी झंडी

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार(14 फरवरी ) को राष्ट्र रक्षा महायज्ञ के लिए झंडी दिखाकर रथ रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इस देश में रथ यात्राएं तो आपने कई देखी होगी। कभी चुनाव तो कभी राजनीतिक वजहों से लेकिन पहली बार यह रथ यात्रा सरकार बनाने या बिगाड़ने के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए निकली जा रही है। यह रथ यात्रा असाधारण है। इस यात्रा को  'जल-मिट्टी रथा यात्रा' का नाम दिया गया है। बता दें कि बीजेपी दिल्ली लाल किले 'राष्ट्रीय रक्षा माहायज्ञ' करने की तैयारी में है। यज्ञ कुंडों के लिए देश के कई जगहों से जल और मिट्टी लाई जाएगी। 

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सशक्त, समृद्ध राष्ट्र के रूप में बने यही हमारा संकल्प है। यह केवल भारत के शक्ति का यज्ञ नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया की शांति और स्थायित्व के लिए भी इसका आयोजन किया जा रहा है, क्योंकि भारत ही एक ऐसा मुल्क है जिसके मनुषियों ने विश्व कल्याण की बात की है।



 

इस यात्रा के जरिए देश भर से जल-मिट्टी को संग्रहण करके बीजेपी दिल्ली के लाल किले में राष्ट्रीय रक्षा महायज्ञ का आयोजन करेगी। मार्च 18 से लेकर मार्च 25 तक चलने वाले राष्ट्रीय रक्षा महायज्ञ में देवी-देवताओं , शत्रु विनाशिनी, राज शक्ति प्रदान करने वाली भगवती बगलामुखी का आह्वान किया जाएगा।

आगामी यज्ञ में देश के कोने-कोने से साधु-संत हिस्सा लेने पहुचेंगे, इसके साथ ही आम जनता से लेकर बड़े नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है। 'राष्ट्रीय रक्षा माहायज्ञ' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी आमंत्रित किया गया है।

Web Title: BJP starts 'jal-mitti Rath Yatra' from Delhi, Rajnath singh shows green signal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे