लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने विशेष दान अभियान की शुरुआत की, प्रधानमंत्री मोदी ने दिए एक हजार रुपये

By भाषा | Updated: December 25, 2021 15:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर एक विशेष दान अभियान आरंभ किया, जिसका लक्ष्य अपने सदस्यों व अन्य लोगों के छोटे-छोटे योगदानों से धन इकट्ठा करना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के कई अन्य नेताओं ने इस अभियान के तहत दान किए और सभी से इसमें योगदान की अपील की।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैंने भारतीय जनता पार्टी के कोष के लिए एक हजार रुपये दान दिए हैं। इस विशेष अभियान से राष्ट्र प्रथम का हमारा आदर्श और जीवन पर्यंत स्वार्थरहित सेवा की हमारे कार्यकर्ताओं की संस्कृति को और मजबूती मिलेगी। भाजपा को मजबूत बनाने में योगदान दीजिए, राष्ट्र को मजबूत बनाने में योगदान दीजिए।’’

नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमारे कार्यकर्ता इस विशेष अभियान के तहत लाखों लोगों से संपर्क करेंगे। नमो एप का ‘डोनेशन’ मॉड्यूल इस दान राशि को संग्रह करने का माध्यम बनेगा। दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रवादी आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए मैं जनता का आशीर्वाद मांगता हूं।’’

उन्होंने कहा कि यह अभियान 11 फरवरी को पार्टी के विचारक दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है