लाइव न्यूज़ :

भाजपा तृणमूल कांग्रेस के गुंडों का अत्याचार झेल रहे अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है: दिलीप घोष

By भाषा | Updated: May 4, 2021 18:14 IST

Open in App

कोलकाता, चार मई भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को कहा कि पार्टी उन कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है जो चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद तृणमूल कांग्रेस से संबद्ध गुंडों का अत्याचार झेल रहे हैं।

राज्य चुनाव बाद की हिंसा के गिरफ्त में है और इस दौरान कथित तौर पर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की मौत हो गयी एवं कई अन्य घायल हो गये। केंद्र ने विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाओं पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

घोष ने कहा, ‘‘ मैंने प्रतिकूल स्थितियों में भाग जाने की राजनीति नहीं की है । हमने मुश्किल लड़ाई लड़ी है। ’’

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में रिकार्ड 77 सीटें जीती हैं।

उधर तृणमूल कांग्रेस 213 सीटें जीतकर विजयी हुई है और वह लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

घोष ने दावा किया कि उन स्थानों पर हमले किये जा रहे हैं जहां तृणमूल कांग्रेस भारी बहुमत से जीती है। उन्होंने कहा कि लेकिन भाजपा नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालते हुए चुनाव लड़ा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ हम लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। आज या कल बंगाल भाजपा के हाथों बदलाव का साक्षी बनेगा। ’’

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा, ‘‘ हम नतीजे का बाद में विश्लेषण कर लेंगे। हमारा सर्वोच्च कर्तव्य कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा रहना है।’’

भाजपा ने दावा किया है कि विभिन्न स्थानों पर उसके छह कार्यकर्ता मारे गये हैं, हुगली जिले में पार्टी के एक कार्यालय को जला दिया गया और कई क्षेत्रों में उसके समर्थकों की दुकानें फूंक दी गयीं।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि कई जिलों में चुनाव बाद हिंसा होने की खबरें मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन करके राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर क्षोभ प्रकट किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा