लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने इस वर्ष पांच राज्यों में चुनाव प्रचार पर 252 करोड़ रुपये खर्च किए, 60 फीसदी खर्च बंगाल में

By भाषा | Updated: November 11, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस साल असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल में हुए विधानसभा चुनावों में प्रचार पर 252 करोड़ रुपये खर्च किए और इस राशि के 60 प्रतिशत हिस्से का इस्तेमाल उसने सिर्फ तृणमूल कांग्रेस शासित राज्य में किया।

भाजपा की ओर से निवार्चन आयोग को सौंपे गए खर्च के ब्योरे के मुताबिक पार्टी ने इन पांच राज्यों के चुनाव में प्रचार में 252,02,71,753 रुपये खर्च किए। इनमें से असम में उसने 43.81 करोड़ रुपये और पुडुचेरी में 4.79 करोड़ रुपये खर्च किए।

तमिलनाडु में पार्टी ने 22.97 करोड़ रुपये खर्च किए। दक्षिण के इस राज्य में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अपने चिर प्रतिद्वंद्वी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से सत्ता छीनने में सफल रही। भाजपा को राज्य में सिर्फ 2.6 प्रतिशत मत मिले थे।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाने के लिए पूरा दमखम झोंक दिया। इस राज्य में पार्टी ने 151 करोड़ रुपये खर्च किए।

केरल में जहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) अपनी सत्ता बचाने में सफल रहा वहां भाजपा ने 29.24 करोड़ रुपये खर्च किए।

विभिन्न दलों की ओर से सौंपे गए खर्च को ब्योरे को निर्वाचन आयोग सार्वजनिक किया है।

तृणमूल कांग्रेस की ओर से सौंपे गए खर्च के ब्योरे के मुताबिक उसने पश्चिम बंगाल में भाजपा से कुछ ज्यादा 154.28 करोड़ रुपये खर्च किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह