लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने बंगाल चुनाव में खर्च किए 151 करोड़ रुपये, चुनाव आयोग को दिया खर्च का ब्यौरा

By रुस्तम राणा | Updated: November 12, 2021 10:47 IST

इस साल बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुदुचेरी और केरल में हुए चुनाव में बीजेपी ने पार्टी के प्रचार के लिए 252 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। जिसमें बंगाल में 151 करोड़, असम में 43.81 करोड़, केरल में 29.24, तमिलनाडु में 22.97 करोड़ और पुडुचेरी में 4.79 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा से ज्यादा टीएमसी ने 154.28 करोड़ रुपये किए खर्च बंगाल के बाद बीजेपी ने असम में 43.81 करोड़ रुपये किए खर्च

बीजेपी ने बंगाल चुनाव में पार्टी के प्रचार के लिए 150 करोड़ से भी ज्यादा रुपये खर्च किए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में हुए चुनाव ने पार्टी ने 252 करोड़ रुपये खर्च किया है। इस राशि का 60 फीसदी हिस्सा केवल बंगाल चुनाव में खर्च हुआ। इस बात की जानकारी बीजेपी द्वारा निर्वाचन आयोग को दिए गए खर्च के ब्यौरे से मिलती है। जिसके मुताबिक पार्टी ने इस साल बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुदुचेरी और केरल में हुए चुनाव में पार्टी के प्रचार के लिए 252 करोड़ (252,02,71,753) रुपये से अधिक खर्च किए। जिसमें बंगाल में 151 करोड़, असम में 43.81 करोड़, केरल में 29.24, तमिलनाडु में 22.97 करोड़ और पुडुचेरी में 4.79 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 

बंगाल में बीजेपी ने अपने के प्रचार के लिए सारी ताकत झोंक दी थी। पार्टी यहां सत्ता परिवर्तन की बात कर रही थी, लेकिन दीदी की टीएमसी पार्टी के द्वारा भाजपा के अरमानों के साथ 'खेला' हो गया। हालांकि पार्टी 3 से 76 सीट जीतने में कामयाब रही। बंगाल के बाद बीजेपी ने असम में 43.81 करोड़ रुपये पार्टी के प्रचार में खर्च किए। इस राज्य में बीजेपी पुनः सत्ता में काबिज हुई। 

पार्टी ने दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में पार्टी के प्रचार-प्रसार में अच्छी-खासी रकम को खर्च किया और जहां पहले भाजपा की एक भी सीट नहीं हुआ करती थी वहां 4 सीटों को जीतने में सफल रही। भाजपा को राज्य में सिर्फ 2.6 प्रतिशत मत मिले थे।

केरल में जहां एलडीएफ अपनी सत्ता बचाने में सफल रही, लेकिन बीजेपी को यहां मायूसी हाथ लगी। चुनाव प्रचार में 29.24 करोड़ रुपये खर्चने के बावजूद  पार्टी एक भी सीट जीतने में नाकाम रही। पुदुचेरी में भी बीजेपी को फायदा हुआ। 

विभिन्न दलों की ओर से सौंपे गए खर्च को ब्योरे को निर्वाचन आयोग सार्वजनिक किया है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से सौंपे गए खर्च के ब्योरे के मुताबिक उसने पश्चिम बंगाल में भाजपा से कुछ ज्यादा 154.28 करोड़ रुपये खर्च किए है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया