लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने बिहार चुनाव में स्टार प्रचारकों के लिए विमान पर 24 करोड़ से ज्यादा खर्च किए: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: May 21, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई भाजपा ने वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में अपने केंद्रीय मुख्यालय के खातों से लगभग 26.7 करोड़ रुपये खर्च किए, जिसमें पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ जैसे स्टार प्रचारकों की यात्रा के लिए चार्टर्ड विमानों पर 24.07 करोड़ रुपये खर्च हुए।

भाजपा की ओर से निर्वाचन आयोग को सौंपे गए खर्च संबंधी एक बयान के मुताबिक पार्टी की बिहार इकाई ने चुनाव के दौरान कुल 28 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता के रूप में उसने 16.5 करोड़ खर्च किए।

इसके मुताबिक पार्टी की ओर से सभी उम्मीदवारों को 15-15 लाख रुपये दिए गए।

चुनाव की घोषणा से लेकर इसके पूरा होने तक पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय और राज्य इकाई द्वारा किया पूरा खर्च करीब 71.73 करोड़ बैठता है, जबकि इस अवधि के दौरान कुल पावती तकरीबन 35.83 करोड़ रही।

चुनाव की घोषणा के पूर्व पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय और राज्य इकाई के खाते में संचयी प्रारंभिक जमा रकम 2376.90 करोड़ रुपये थी और चुनाव बाद शेष जमा राशि 2279.96 करोड़ रुपये थी।

पार्टी ने खर्च का यह ब्योरा मार्च महीने में जमा किया था, जिसे आयोग ने शुक्रवार को सार्वजनिक किया।

भाजपा की राज्य इकाई ने सुशील कुमार मोदी, देवेंद्र फडणवीस, और शाहनवाज हुसैन जैसे अपने स्टार प्रचारकों के लिए विमान और टैक्सी के इस्तेमाल पर 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए। अन्य नेताओं की ट्रेन व टैक्सी यात्राओं पर 45.6 लाख रुपये खर्च किए गए।

बिहार इकाई ने मीडिया के विभिन्न माध्यमों से विज्ञापनों के लिए 16 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए, जिसमें गूगल इंडिया को दिए गए 1.59 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।

आयोग द्वारा निर्धारित सीमा के मुताबिक, बिहार जैसे राज्य में कोई उम्मीदवार 30.8 लाख रुपये तक विधानसभा चुनाव में खर्च कर सकता है। हालांकि, किसी राजनीतिक दल द्वारा किए जाने वाले खर्च की कोई सीमा तय नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग