लाइव न्यूज़ :

उप्र: विधान परिषद चुनाव में स्‍नातक कोटे से भाजपा, सपा ने एक-एक सीट जीती

By भाषा | Updated: December 5, 2020 17:30 IST

Open in App

लखनऊ, पांच दिसंबर उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद के लिए खंड स्‍नातक कोटे से पांच निर्वाचन क्षेत्रों में संपन्‍न हुए चुनावों के परिणाम शुक्रवार देर रात से आने शुरू हो गये और अब तक एक-एक सीट समाजवादी पार्टी (सपा) और भाजपा के खाते में गई है। अभी शेष तीन सीटों के परिणाम आने बाकी हैं।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आगरा खंड स्‍नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के मानवेंद्र सिंह 'गुरु जी' चुनाव जीत गये हैं, जबकि शुक्रवार देर रात झांसी-इलाहाबाद खंड स्‍नातक क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के मान सिंह यादव ने जीत दर्ज की।

मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्‍ल ने बताया कि वाराणसी, लखनऊ और मेरठ खंड स्‍नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना जारी है।

उल्लेखनीय है कि शिक्षक कोटे की छह सीटों के परिणाम शुक्रवार को ही घोषित कर दिये गये थे, जिनमें तीन सीटें भाजपा, एक सपा और दो निर्दलीय उम्‍मीदवारों ने जीती है।

मंगलवार को विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान संपन्‍न हुआ था, जो छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और पांच खंड स्‍नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के लिए कराए गए थे।

इस चुनाव में भाजपा, सपा, कांग्रेस, शिक्षक दलों के प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार समेत कुल 199 उम्‍मीदवार थे। बहुजन समाज पार्टी इस चुनाव से बाहर थी।

इन निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्‍यों का कार्यकाल छह मई को ही समाप्‍त हो गया था लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इस चुनाव में देर हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos