लाइव न्यूज़ :

सुखजिंदर रंधावा के 'पीएम मोदी को खत्म करो' वाले बयान पर बीजेपी ने साधा निशाना, कहा- कांग्रेस ने सभी हदें पार कर दीं

By रुस्तम राणा | Updated: March 13, 2023 20:51 IST

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि वह देश को बर्बाद कर रहे हैं और केंद्र में भाजपा देश को बेच रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई अडानी से नहीं बल्कि सीधे बीजेपी से है।

Open in App
ठळक मुद्देसुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "अगर अडानी और अंबानी को हटाना है, तो पहले मोदी को खत्म करोसुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि वह देश को बर्बाद कर रहे हैं और केंद्र में भाजपा देश को बेच रही है

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। अडानी समूह के खिलाफ अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति बनाने पर सहमत नहीं होने पर कांग्रेस ने सोमवार को भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "अगर अडानी और अंबानी को हटाना है, तो पहले मोदी को खत्म करो ... फिर भाजपा को हराओ।"

रंधावा ने कहा कि हर कोई अडानी के बारे में बात कर रहा था जबकि उन्हें पीएम मोदी के बारे में बात करनी चाहिए। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि वह देश को बर्बाद कर रहे हैं और केंद्र में भाजपा देश को बेच रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई अडानी से नहीं बल्कि सीधे बीजेपी से है। कांग्रेस नेता ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने मामले की जांच की मांग करते हुए दावा किया, ''आज तक यह पता नहीं चल पाया है कि जवान कैसे शहीद हुए।''

कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "एक बार फिर, कांग्रेस ने सभी हदें पार कर दीं - जैसे राजा पटेरिया लोगों को मोदी को खत्म करने के लिए उकसाते हैं और पुलवामा पर पाकिस्तान को क्लीन चिट देते हैं।" भाजपा नेता ने पूछा, क्या कांग्रेस उन्हें बर्खास्त करेगी या इनाम देगी और उनके बयान को सही ठहराएगी?

टॅग्स :BJPCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां