लाइव न्यूज़ :

चीन के पूर्व सुधारवादी नेता को श्रद्धांजलि देने पर भाजपा ने माकपा को लिया आड़े हाथ

By भाषा | Updated: February 19, 2021 22:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी भाजपा ने शुक्रवार को चीन के पूर्व सुधारवादी नेता डेंग शियाओ पिंग को श्रद्धंजलि देने के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को आड़े हाथों लिया और चीन का समर्थन करने का आरोप लगाया।

माकपा की पुडुचेरी इकाई ने शुक्रवार को शियाओ पिंग की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

वाम दल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘24 साल पहले 19 फरवरी 1997 को कॉमरेड शियाओ पिंग का निधन हुआ था। वह एक क्रांतिकारी वामपंथी थे जो 1978 से 1989 तक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के नेता रहे। सीपीसी ने चीनी विशेषताओं के साथ चीनी समाजवाद का नेतृत्व किया जो मार्क्सवाद-लेनिनवाद और माओ के सिद्धांत से मार्गदर्शित था।’’

इस पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा, ‘‘प्रिय पश्चिम बंगाल और केरल। वामा मोर्चे की प्राथमिकताएं बिल्कुल स्पष्ट है-चीन का समर्थन। पुरानी हो चुकी वामपंथी विचारधारा, वामपंथी पाखंड और वामपंथी निरंकुशता को खारिज कीजिए। उनकी संवेदना ना तो हमारे जवानों के साथ है ना ही हमारे नागरिकों के साथ।’’

ज्ञात हो कि केरल में वाम मोर्चे की सरकार है जिसका नेतृत्व माकपा कर रही है। भाजपा वहां की राजनीति में लंबे समय से पैर पसारने में लगी हुई है। लंबे समय तक पश्चिम बंगाल में शासन कर चुके वामपंथी दल इस बार वहां विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर तीसरा मोर्चो बनाने की कोशिशों में है। माना जा रहा है कि वहां मुख्य मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू