बलात्कार संबंधी कर्नाटक के विधायक के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस की आलोचना की

By भाषा | Updated: December 17, 2021 14:54 IST2021-12-17T14:54:57+5:302021-12-17T14:54:57+5:30

BJP slams Congress over Karnataka MLA's statement on rape | बलात्कार संबंधी कर्नाटक के विधायक के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस की आलोचना की

बलात्कार संबंधी कर्नाटक के विधायक के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस की आलोचना की

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक के एक विधायक द्वारा राज्य विधानसभा में बलात्कार संबंधी आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस की कड़ी आलोचना की और सवाल किया कि इस मुद्दे पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी चुप क्यों हैं?

भाजपा ने आरोप लगाया कि महिलाओं के बारे में इस प्रकार के आपत्तिजनक बयान देने का कांग्रेस में एक इतिहास रहा है।

हालाकि उस वक्त पार्टी को अजीबो-गरीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब उसकी प्रवक्ता अपराजिता सारंगी ने कांग्रेस विधायक के आर रमेश कुमार की टिप्पणी पर आपत्ति ना जताने के लिए विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को भी आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘दुखद यह है कि विधानसभा अध्यक्ष ने भी इस पर आपत्ति नहीं जताई ओर वह हंसने लगे।’’

सारंगी के साथ संवाददाता सम्मेलन में मौजूद भाजपा प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने हालांकि विधानसभा अध्यक्ष का बचाव किया।

राठौर ने कहा कि कागेरी ने कोई बयान नहीं दिया और इसके निहितार्थ नहीं निकाले जाने चाहिए।

चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि कांग्रेसी विधायक ने महिलाओं के खिलाफ अपराध का महिमामंडन किया।

सारंगी ने बाद में अपने बयान पर स्पष्टता व्यक्त करते कहा कि उनका मतलब कुमार (कांग्रेसी विधायक) से था, जो विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं।

उन्होंने कहा कि बतौर विधानसभा अध्यक्ष विभिन्न मामलों में अपने खिलाफ अदालती कार्रवाई होता देख वह अपनी तुलना बलात्कार पीड़ित से कर चुके हैं।

सारंगी ने आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणाी करने का कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है और इस कड़ी में उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के लिए इस्तेमाल की गई टिप्पणी का उल्लेख किया।

उन्होंने प्रश्न किया कि हाथरस की घटना जब हुई थी तब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वहां के लिए दौड़ गए थे लेकिन आज वे कहां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP slams Congress over Karnataka MLA's statement on rape

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे