लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में पटेल का ‘अपमान' करने के लिए कांग्रेस की निंदा की

By भाषा | Updated: October 18, 2021 16:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को उन खबरों लेकर कांग्रेस पर ‘पाप’ करने का आरोप लगाया जिनमें कहा गया है कि हाल में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में एक नेता ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में आलोचनात्मक टिप्पणी की। पार्टी ने पूछा कि क्या पार्टी नेतृत्व उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने उन खबरों का हवाला दिया कि एक कश्मीरी नेता और कांग्रेस कार्य समिति में स्थायी रूप से आमंत्रित सदस्य तारिक हमीद कर्रा ने जवाहरलाल नेहरू को जम्मू-कश्मीर के भारत के साथ एकीकरण का श्रेय दिया था और आरोप लगाया था कि पटेल घाटी को भारत से बाहर रखना चाहते थे।

पात्रा ने पूछा कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी या राहुल गांधी ने तब आपत्ति जताई थी जब कर्रा ने पटेल को ‘‘अपमानित’’ किया और नेहरू की प्रशंसा करते हुए भारत के पहले गृह मंत्री को ‘‘खलनायक’’ के रूप में पेश किया। पात्रा ने कांग्रेस पर सुभाष चंद्र बोस, पटेल और हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर जैसे नेताओं का लगातार अपमान करने का आरोप लगाते हुए पूछा, ‘‘क्या कर्रा को फटकार लगाई गई है? क्या उन्हें सीडब्ल्यूसी से निकाला जाएगा।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है और परिवार के शासन को आगे बढ़ाने का काम करती है। उन्होंने कहा, ‘‘यह कैसी मानसिकता है कि एक परिवार ने सब कुछ किया और दूसरे ने कुछ नहीं किया। सीडब्ल्यूसी में जो हुआ वह पाप है।’’

उन्होंने कहा कि कर्रा ने नेहरू-गांधी परिवार के योगदान की सराहना करते हुए और पटेल की आलोचना करते हुए राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पद्भार संभालने के लिए भी वकालत की।

पात्रा ने कहा, ‘‘यह चाटुकारिता की पराकाष्ठा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू