लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में पटेल का ‘अपमान' करने के लिए कांग्रेस की निंदा की

By भाषा | Updated: October 18, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को उन खबरों को लेकर कांग्रेस पर ‘पाप’ करने का आरोप लगाया, जिनमें कहा गया है कि हाल में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में एक नेता ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में आलोचनात्मक टिप्पणी की। पार्टी ने पूछा कि क्या पार्टी नेतृत्व उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

भाजपा के इस आरोप पर पलटवार करते हुए विपक्षी दल कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इन खबरों को खारिज कर दिया और आरोप लगाया कि ‘‘झूठ और अफवाह फैलाना’’ कुछ लोगों के लिए मानदंड बन गया है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने उन खबरों का हवाला दिया कि एक कश्मीरी नेता और कांग्रेस कार्य समिति में स्थायी रूप से आमंत्रित सदस्य तारिक हमीद कर्रा ने जवाहरलाल नेहरू को जम्मू-कश्मीर के भारत के साथ एकीकरण का श्रेय दिया था और आरोप लगाया था कि पटेल घाटी को भारत से बाहर रखना चाहते थे।

भाजपा प्रवक्ता ने खबरों का हवाला देते हुए कहा कि कर्रा ने पटेल को पाकिस्तान के संस्थापक एम ए जिन्ना से भी जोड़ा।

पात्रा ने पूछा कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी या राहुल गांधी ने तब आपत्ति जताई थी, जब कर्रा ने पटेल को ‘‘अपमानित’’ किया और नेहरू की प्रशंसा करते हुए भारत के पहले गृह मंत्री को ‘‘खलनायक’’ के रूप में पेश किया। पात्रा ने कांग्रेस पर सुभाष चंद्र बोस, पटेल और हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर जैसे नेताओं का लगातार अपमान करने का आरोप लगाते हुए पूछा, ‘‘क्या कर्रा को फटकार लगाई गई है? क्या उन्हें सीडब्ल्यूसी से निकाला जाएगा।’’

सुरजेवाला ने उन खबरों की आलोचना की और कहा कि भाजपा की सरकार पर ‘‘कभी भी’’ सवाल नहीं उठाया जाता है।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि गांधी परिवार पार्टी को भी एकजुट नहीं कर सकता, भारत को एकजुट करना तो बहुत दूर की बात है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अफसोस की बात है कि सीडब्ल्यूसी की बैठकें ‘एक परिवार’ को खुश करने तक ही सीमित कर दी जाती हैं, भले ही वह देश के दिग्गजों का अपमान और बदनाम करने की कीमत पर हो ... नेतृत्व संकट के साथ कांग्रेस हमेशा खुद को हाशिये पर पाएगी।’’

पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है और परिवार के शासन को आगे बढ़ाने का काम करती है। उन्होंने कहा, ‘‘यह कैसी मानसिकता है कि एक परिवार ने सब कुछ किया और दूसरों ने कुछ नहीं किया। सीडब्ल्यूसी में जो हुआ, वह पाप है।’’

उन्होंने कहा कि कर्रा ने नेहरू-गांधी परिवार के योगदान की सराहना और पटेल की आलोचना करते हुए राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने की भी वकालत की।

पात्रा ने कहा, ‘‘यह चाटुकारिता की पराकाष्ठा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल