लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में पटेल का ‘अपमान' करने के लिए कांग्रेस की निंदा की

By भाषा | Updated: October 18, 2021 17:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को उन खबरों को लेकर कांग्रेस पर ‘पाप’ करने का आरोप लगाया जिनमें कहा गया है कि हाल में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में एक नेता ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में आलोचनात्मक टिप्पणी की। पार्टी ने पूछा कि क्या पार्टी नेतृत्व उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने उन खबरों का हवाला दिया कि एक कश्मीरी नेता और कांग्रेस कार्य समिति में स्थायी रूप से आमंत्रित सदस्य तारिक हमीद कर्रा ने जवाहरलाल नेहरू को जम्मू-कश्मीर के भारत के साथ एकीकरण का श्रेय दिया था और आरोप लगाया था कि पटेल घाटी को भारत से बाहर रखना चाहते थे।

पात्रा ने पूछा कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी या राहुल गांधी ने तब आपत्ति जताई थी जब कर्रा ने पटेल को ‘‘अपमानित’’ किया और नेहरू की प्रशंसा करते हुए भारत के पहले गृह मंत्री को ‘‘खलनायक’’ के रूप में पेश किया। पात्रा ने कांग्रेस पर सुभाष चंद्र बोस, पटेल और हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर जैसे नेताओं का लगातार अपमान करने का आरोप लगाते हुए पूछा, ‘‘क्या कर्रा को फटकार लगाई गई है? क्या उन्हें सीडब्ल्यूसी से निकाला जाएगा।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है और परिवार के शासन को आगे बढ़ाने का काम करती है। उन्होंने कहा, ‘‘यह कैसी मानसिकता है कि एक परिवार ने सब कुछ किया और दूसरे ने कुछ नहीं किया। सीडब्ल्यूसी में जो हुआ वह पाप है।’’

उन्होंने कहा कि कर्रा ने नेहरू-गांधी परिवार के योगदान की सराहना और पटेल की आलोचना करते हुए राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने की भी वकालत की।

पात्रा ने कहा, ‘‘यह चाटुकारिता की पराकाष्ठा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन