लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने 2019-20 में 3,623 करोड़ रुपये से अधिक की आय दिखाई

By भाषा | Updated: August 10, 2021 17:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2019-20 में 3,623 करोड़ रुपये से अधिक की आय दिखाई है और उसे चुनावी बांड से 2,555 करोड़ रुपये प्राप्त हुए है।

निर्वाचन आयोग द्वारा सार्वजनिक किए गए 2019-20 के लिए भाजपा के लेखा परीक्षित वार्षिक खातों के अनुसार, पार्टी की प्राप्तियां 3623,28,06,093 रुपये थी। इसका खर्च 1651,02,25,425 रुपये रहा।

भाजपा को 2019-20 में चुनावी बांड से 2,555 करोड़ रुपये (2555,00,01,000 रुपये) मिले। वर्ष 2019-20 में चुनाव और आम प्रचार पर इसका कुल खर्च 1,352.92 करोड़ रुपये रहा। देश में वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव हुए थे।

अपने चुनावी खर्च और आम प्रचार के हिस्से के रूप में, भाजपा ने विज्ञापनों पर 400 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए।

हालांकि विवरण इस साल 22 जुलाई को निर्वाचन आयोग को प्रस्तुत किया गया था, लेकिन दस्तावेज को आयोग ने इस सप्ताह सार्वजनिक किया है।

वर्ष 2019-20 में, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को चुनावी बांड के माध्यम से 29.25 करोड़ रुपये, तृणमूल कांग्रेस को 100.46 करोड़ रुपये, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को 45 करोड़ रुपये, शिवसेना को 41 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय जनता दल को 2.5 करोड़ रुपये मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे