लाइव न्यूज़ :

भाजपा हमें हिंदुत्व का पाठ ना पढ़ाएं, सावरकर को भारत रत्न क्यों नहीं दिया : ठाकरे

By भाषा | Updated: March 3, 2021 21:33 IST

Open in App

मुंबई, तीन मार्च महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व से लेकर दिल्ली सीमा पर जारी किसानों आंदोलन जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को भाजपा की आलोचना की।

ठाकरे ने विधानसभा में कहा कि केंद्र सरकार ने हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न का सम्मान क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी पूर्व सहयोगी शिवसेना को हिंदुत्व का पाठ नहीं पढ़ाना चाहिए।

भाजपा ने शिवसेना पर निशाना साधते हुए कई बार कहा है कि पार्टी ने कांग्रेस और राकांपा के साथ गठबंधन करने के बाद हिंदुत्व की विचारधारा को ‘त्याग’ दिया है। औरंगाबाद का नाम बदलने में देरी पर भी विपक्षी दल ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है।

ठाकरे ने कहा, ‘‘सावरकर को भारत रत्न देने की मांग के लिए (केंद्र को) दो बार चिट्ठी भेजी गयी। भारत रत्न कौन देता है? प्रधानमंत्री और एक कमेटी के पास इसका अधिकार है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आप सावरकर को भारत रत्न नहीं देते और हमें शहर का नाम बदलने पर पाठ पढ़ा रहे हैं।’’ साथ ही कहा कि औरंगाबाद का नाम जरूर बदलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सीमा पर जो तारबंदी करनी चाहिए वह किसानों और दिल्ली के बीच खड़ी कर दी गयी। अगर (सीमा पर) ऐसी व्यवस्था की जाती तो चीन घुसपैठ नहीं करता।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली सीमाओं के पास किसानों के प्रदर्शन स्थल के रास्ते में कंटीले तार लगा दिए गए, बिजली और पानी की आपूर्ति रोक दी गयी।

उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रदर्शन कर रहे किसान आतंकवादी है। ठाकरे ने कहा कि देश भाजपा की ‘‘निजी जागीर’’ नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को महाराष्ट्र से विदर्भ को अलग करने की सोचना भी छोड़ देना चाहिए। ठाकरे ने कहा, ‘‘हम विदर्भ को महाराष्ट्र से अलग नहीं होने देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा