लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा के बाद अनुसूचित जाति के किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाए भाजपा: सिद्धरमैया

By भाषा | Updated: July 23, 2021 17:47 IST

Open in App

मंगलुरु, 23 जुलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने बी एस येदियुप्पा के इस्तीफे की अटकलों के बीच कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा को शुक्रवार को अनुसूचित जाति समुदाय के किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाने की चुनौती दी।

सिद्धरमैया ने कहा, ''नलिन कुमार कतील (भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष) ने मुझे चुनौती देते हुए कहा था कि सिद्धरमैया किसी दलित को मुख्यमंत्री (पद का चेहरा) घोषित करें। हमारी पार्टी से अनुसूचित जाति के चार नेता अतीत में मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इनमें महाराष्ट्र में शिंदे (सुशील कुमार शिंदे), जगन्नाथ पहाड़िया-राजस्थान और दामोदरम संजीवैय्या-आंध्र प्रदेश शामिल हैं।''

सिद्धरमैया ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कतील के पास अनुसूचित जाति के किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने का मौका है।

उन्होंने कहा, ''खैर, येदियुरप्पा को (मुख्यमंत्री पद से) हटा दिया जाएगा, अब उनके (भाजपा) के लिए एक अवसर है, वे ऐसा कर सकते हैं। वैसे भी येदियुरप्पा के जाने के बाद सीट (मुख्यमंत्री सीट) खाली हो जाएगी। अगर उन्हें अनुसूचित जाति से प्रेम है और वे ऐसा कर सकते हैं तो उन्हें करने दें। वे (भाजपा) सामाजिक न्याय का सम्मान नहीं करते, लेकिन दूसरों से सवाल करते हैं।''

येदियुरप्पा ने नेतृत्व में बदलाव को लेकर बढ़ती अटकलों के बीच बृहस्पतिवार को इस बात का संकेत दिया था कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने कहा था कि वह भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के आदेश का पालन करेंगे।

येदियुरप्पा (78) ने कहा था कि पार्टी आलाकमान कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर उनके भविष्य के बारे में 25 जुलाई को उन्हें निर्देश देगा। येदियुरप्पा सरकार के दो साल 26 जुलाई को पूरे हो जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान