लाइव न्यूज़ :

भाजपा को राम मंदिर निर्माण के लिए आए चंदे का हिसाब देना चाहिएः भूपेश बघेल

By भाषा | Updated: December 7, 2020 01:14 IST

Open in App

रायपुर, छह दिसंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि भाजपा को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र किए गए चंदे का हिसाब देना चाहिए।

बघेल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बयान दिया।

उन्होंने कहा, " उन्हें (भाजपा) को पहले उस पैसे का हिसाब देना चाहिए जो उन्होंने पहले ‘शिला पूजन’ (शिलान्यास समारोह) करने के बाद (चंदे के) के तौर पर इकट्ठा किया था।"

मुख्यमंत्री से भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल की उस टिप्पणी के संबंध में सवाल किया गया था, जिसमें विधायक ने मांग की है कि राज्य सरकार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 101 करोड़ रुपये दान करने चाहिए।

बघेल की टिप्पणी पर अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, " उन्हें (कांग्रेस नेताओं को) कोई हिसाब मांगने का अधिकार नहीं है, क्योंकि उन्होंने राम मंदिर निर्माण में किसी तरह का योगदान नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?