लाइव न्यूज़ :

मुझे उपमुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित करे भाजपा : संजय निषाद

By भाषा | Updated: June 23, 2021 11:15 IST

Open in App

भदोही (उत्तर प्रदेश), 23 जून भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से हाल में मुलाकात करके लौटे निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में खुद को उपमुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किए जाने की मांग की है।

निषाद ने मंगलवार शाम संवाददाताओं से कहा, "उत्तर प्रदेश में सभी जातियों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बन चुके हैं इसलिए भाजपा को 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुझे उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर देनी चाहिए। इससे भाजपा को भी खुशी होगी और निषाद पार्टी भी खुश रहेगी।"

निषाद ने दावा किया "प्रदेश में 160 विधानसभा क्षेत्र निषाद बहुल हैं और 70 क्षेत्रों में निषाद समुदाय की आबादी 75 हज़ार से ज्यादा है। निषाद पार्टी 100 सीट जीतने का संकल्प लेकर बूथ स्तर पर काम कर रही है। हमें मुख्यमंत्री ना सही, उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर चुनाव में जाने से भाजपा को फायदा होगा।"

नड्डा से 16 जून को मुलाकात करके आए निषाद ने कहा, "प्रदेश में 2022 के चुनाव में भाजपा-निषाद गठबंधन के तहत अपनी हिस्सेदारी के तहत निषाद पार्टी ने भाजपा से 160 सीटें देने को कहा है।"

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में निषाद पार्टी का एक विधायक है जबकि संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद संत कबीर नगर से भाजपा के सांसद हैं।

निषाद ने कहा कि मछुआरा समुदाय वोटिंग मशीन में अब समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के बटन को छूता भी नहीं है, इसलिए ये तीनों पार्टियां आज कहां हैं, यह सबको मालूम है।

उन्होंने कहा "हमने केंद्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और उत्तर प्रदेश में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से मिलकर स्पष्ट कर दिया है कि निषाद समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह