लाइव न्यूज़ :

पुंजापुरा इलाके में 60 साल तक विकास न करने के लिए भाजपा को मंच से माफी मांगनी चाहिये : कमलनाथ

By भाषा | Updated: October 20, 2021 20:00 IST

Open in App

भोपाल, 20 अक्टूबर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बुधवार को कहा कि खंडवा लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले पुंजापुरा इलाके में पिछले 60 वर्षों से भाजपा जीतती आयी है, लेकिन आज भी यह क्षेत्र विकास की दृष्टि से उपेक्षित है।

उन्होंने कहा कि भाजपा एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विकास के मामले में क्षेत्र की जनता को धोखा देने के लिये यहां मंच से माफी मांगनी चाहिये।

कमलनाथ ने खंडवा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पूरनी के समर्थन में पुंजापुरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। खंडवा लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होना है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज इस इलाके (बागली विधानसभा के तहत आने वाले पुंजापुरा) में नर्मदा किनारे होने के बावजूद यहां पानी का संकट है। ना उद्योग, ना विकास, ना रोजगार। रोजगार के अभाव में लोगों का पलायन जारी है। आज भी यह क्षेत्र विकास की दृष्टि से उपेक्षित है।’’

कमलनाथ ने कहा, ‘‘मुझे तो ताज्जुब होता है कि जिन शिवराज जी को विकास के मामले में आपको धोखा देने के लिये यहां आपसे मंच से माफ़ी मांगनी चाहिये, वो किस मुंह से यहां आकर फिर झूठी घोषणाएं करने व झूठे नारियल फोड़ने की हिम्मत कर लेते हैं?’’

उन्होंने कहा, ‘‘शिवराज जी आप पुंजापुरा के 60 साल का हिसाब दो। शर्म आनी चाहिये आपको कि आप फिर झूठ परोस रहे हैं। फिर झूठे सपने दिखा रहे हैं।’’

कमलनाथ ने कहा, ‘‘शिवराज जी बागली को जिला बनाने की घोषणा कितनी बार कर चुके हैं। यह सब आपसे छुपा नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज पांधना में पानी नहीं है, रोज़गार नहीं है। क्षेत्र उपेक्षित है। यहां की जनता शिवराज जी से 17 वर्षों का हिसाब मांग रही है।’’

कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं चौहान पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘आज दो लोगों की जोड़ी है। एक प्रदेश में एक्टर और दूसरा देश में डायरेक्टर। इन्हें हमें पहचानना है।’’

उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों से कोई सरकार बननी-बिगड़नी नहीं है। यह चुनाव तो एक संदेश के रूप में होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos