लाइव न्यूज़ :

भाजपा को जनहित में दो दिन का मानसून सत्र चलने देना चाहिए : राउत

By भाषा | Updated: July 4, 2021 15:49 IST

Open in App

मुंबई, चार जुलाई शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि विपक्षी दल भाजपा के मन में अगर महाराष्ट्र के लोगों का हित है तो उसे राज्य विधानसभा का दो दिवसीय मानसून सत्र चलने देना चाहिए। महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिन का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होना है।

पत्रकारों से बातचीत में राउत ने कहा कि विपक्ष को सत्र के दोनों दिन कामकाज सुगमता से चलने देना चाहिए।

शिवसेना नेता राउत ने कहा, ‘‘हल्ला-हंगामा सरकार को घेरने का सही तरीका नहीं है। दूसरा पक्ष भी ऐसे हथकंडे अपना सकता है। इससे टीकाकरण, कोविड-19, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था की समस्याएं नहीं सुलझेंगी।’’

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सत्तासीन महा विकास अघाडी (एमवीए) गठबंधन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), कांग्रेस और शिवसेना शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के पास चर्चा के लिए कई मुद्दे और जनता की कई समस्याएं हैं। राज्य सभा सदस्य ने कहा, ‘‘भाजपा अगर राज्य के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध महसूस करती है तो वह विधानसभा सत्र चलने देगी। राज्य को लोग चाहते हैं कि दो दिन का सत्र शोर-शराबे की भेंट ना चढ़े।’’

शनिवार को भाजपा नेता आशीष शेलार के साथ अपनी मुलाकात की खबर पर, राकांपा नेता ने कहा, ‘‘इस तरह की अफवाहें जितनी ज्यादा फैलेंगी, एमवीए गठबंधन उतना ही मजबूत होगा।’’

शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारे बीच राजनीतिक और वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन अगर हम सार्वजनिक कार्यक्रमों में आमने-सामने आते हैं तो दुआ-सलाम जरूर करेंगे। मैं शेलार के साथ सबके सामने भी कॉफी पीता हूं।’’

महाराष्ट्र सरकार केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है, इस संबंध में सवाल करने पर राउत ने कहा कि अगर महा विकास अघाडी ऐसा प्रस्ताव रख रही है तो इसका अर्थ है कि गठबंधन की तीनों पार्टियां उसका समर्थन कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन