लाइव न्यूज़ :

भाजपा-शिवसेना की राह अलग-अलग, 2022 के मुंबई नगर निकाय चुनाव BJP अकेले लड़ेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2019 14:54 IST

भाजपा ने 2017 में हुए बीएमसी चुनावों में 227 में से 82 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि शिवसेना को 86 सीटें हासिल हुई थीं। बाद में मनसे के छह पार्षद शिवसेना में शामिल हो गए थे जिससे बीएमसी में उसकी संख्या 92 हो गई। कांग्रेस और राकांपा के क्रमश: 30 और नौ पार्षद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाटिल ने राज्य भाजपा प्रमुख के तौर पर राव साहेब दानवे का स्थान लिया जब दानवे को इस वर्ष जून में नरेन्द्र मोदी कैबिनेट में शामिल कर लिया गया था।वर्तमान में शिवसेना के किशोरी पेडनेकर मुंबई के महापौर हैं।

शिवसेना द्वारा भाजपा के साथ संबंध समाप्त करने के कुछ दिनों बाद भारतीय जनता पार्टी ने निर्णय किया कि 2022 के मुंबई नगर निकाय चुनाव वह अकेले लड़ेगी।

देश के सबसे धनी नगर निकाय पर शिवसेना का पिछले 30 वर्षों से नियंत्रण है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा, ‘‘भाजपा ने आगामी बीएमसी चुनाव अपने दम पर लड़ने और सत्ता में आने का निर्णय किया है। निश्चित तौर पर हमारा खुद का महापौर होगा।

अगले वर्ष एक जनवरी तक भाजपा राज्य अध्यक्ष सहित पार्टी स्तर पर सभी नियुक्तियां कर लेगी।’’ वर्तमान में शिवसेना के किशोरी पेडनेकर मुंबई के महापौर हैं। पाटिल ने राज्य भाजपा प्रमुख के तौर पर राव साहेब दानवे का स्थान लिया जब दानवे को इस वर्ष जून में नरेन्द्र मोदी कैबिनेट में शामिल कर लिया गया था।

भाजपा ने 2017 में हुए बीएमसी चुनावों में 227 में से 82 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि शिवसेना को 86 सीटें हासिल हुई थीं। बाद में मनसे के छह पार्षद शिवसेना में शामिल हो गए थे जिससे बीएमसी में उसकी संख्या 92 हो गई। कांग्रेस और राकांपा के क्रमश: 30 और नौ पार्षद हैं।

टॅग्स :मुंबईभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी